हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
10-May-2020 10:19 AM
PURNIA : पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है।खाने को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने सीओ को घेरकर जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश की। खाना के अलावे क्वारेंटीन सेंटर के अंदर कुव्यवस्था को लेकर भी मजदूर खासे नाराज दिखे। क्वारेंटीन सेंटर के अंदर कुव्य़स्था की पोल खुलती भी दिख रही है।
पूर्णिया जिले के बी कोठी प्रखण्ड के श्यामा हाई स्कूल भटोत्तर से हंगामे की खबर सामने आ रही है। क्वारेंटीन सेंटर में रह रहे मजदूरों ने जमकर हंगामा किया है। खराब खाना को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा है। मौके पर मौजूद सीओ को लोगों ने घेर लिया और उन्हें जबरदस्ती खाना खिला कर खाने की क्वालिटी बताने की कोशिश की ।
लोगों ने मौके पर मौजूद सीओ को घेर लिया और हंगामा जताने लगे।इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे वाक्ये का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब सोशल मीडिया में ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और क्वारेंटीन सेंटर अंदर की पोल खुलती दिख रही है। सरकार ने भले ही मीडिया पर क्वारेंटीन सेंटरों में प्रवेश पर रोक लगा दी है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार अंदर की बदहाली की तस्वीरें सामने आ रही हैं।