बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह
25-Mar-2025 06:14 PM
By Tahsin Ali
BIHAR CRIME: पूर्णिया के बांसडोल गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी बात को लेकर पति ने गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया। परिजनों का आरोप है कि पति ने ही हत्या की और मौके से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए परिजन पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
घटना पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगर पंचायत के बांसडोल गांव की है जहां दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हुआ था। पति साबीर रजा ने 25 वर्षीय पत्नी फारबा खातून को मौत की नींद सुला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर बायसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच पूर्णिया भेजा। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतका की मां रमाजुल और बहन ने बताया कि पांच साल पहले ही बगल के गांव के लड़के से फारबा खातून ने कोर्ट मैरिज किया था।
जिसके बाद उसका पति और ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे। दहेज को लेकर उसे हर दिन प्रताड़ित किया करते थे। दो लाख रुपए लौन उठाकर दिये थे। वो पैसा भी शराब पीकर खत्म कर दिया। पैसा खत्म होने के बाद चार गाय का बाछड़ा भी बेच दिया। फिर भी मृतका के पति का लालच कम नहीं हुआ। वह अक्सर मायके से और दहेज मांगकर लाने को कहता था। मांग पूरी नहीं होने पर वो उनकी बेटी को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करता था। बेटी की अक्सर पिटाई करता था।
मृतका की मां ने बताया कि चार दिन पहले ही जान से मारने की धमकी उनकी बेटी को दिया था। आज चौथे दिन पूरे होते ही उसने गला दबाकर मेरी बेटी को मार दिया। लड़का शादी के बाद से ही मेरे ही घर में जमाई बनकर रह रहा था। रात में बेटी का गला दबाकर जान से मार दिया और पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। लड़की की मॉ का आरोप है कि साबीर रजा और उसका बाप तजेमुल,मां कौशरी और बहन तरन्नुम ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की और मौके से फरार हो गया है। मृतका के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।