BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
22-Mar-2025 02:58 PM
By First Bihar
पूर्णिया में 22 और 23 मार्च को कोरटबाड़ी में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाया है कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन ओछी राजनीति कर रहा है, जिससे जनप्रतिनिधियों की अनदेखी हो रही है।
वार्ड पार्षदों का आरोप: प्रशासन पक्षपाती
वार्ड पार्षद ऋषव साह उर्फ अंजनी साह, ममता सिंह, स्वपन घोष और आशा महतो ने संयुक्त बयान में कहा कि स्थानीय विधायक विजय खेमका ने इस कार्यक्रम को हाईजैक कर लिया है और उनके इशारे पर अन्य जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। सरकारी कार्यक्रमों में जिला प्रशासन की भूमिका पक्षपातपूर्ण हो गई है। नगर निगम क्षेत्र में आयोजित किसी भी सरकारी कार्यक्रम में महापौर, उपमहापौर और वार्ड पार्षदों की उपस्थिति पारंपरिक रूप से आवश्यक होती है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
वार्ड आयुक्तों की आपत्ति
वार्ड आयुक्त बबली कुमारी, राकेश राय और नवल जायसवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब यह कार्यक्रम राजकीय समारोह है, तो महापौर और वार्ड पार्षदों को नजरअंदाज करना तर्कसंगत नहीं है। सरकारी पैसे से आयोजित कार्यक्रम में आम जनता की भागीदारी होती है, लेकिन पूर्णिया में अब एक नई परंपरा शुरू कर दी गई है, जहां कुछ ही लोगों के इशारे पर आयोजन किए जा रहे हैं।
पार्षदों की चेतावनी
वार्ड पार्षद मो. गुलाब हुसैन, पूनम साह और चांदनी देवी ने दो टूक कहा कि जो अधिकारी सत्ताधारी दल के इशारों पर नाच रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि सत्ता बदलने में देर नहीं लगती। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
सूचना न देने पर आपत्ति
स्थानीय वार्ड पार्षद अमित कुमार सोनी ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है। महापौर और वार्ड पार्षदों की अनदेखी पर विरोध जताने वालों में बबली कुमारी, कल्याणी राय, अभिजीत कुमार, राकेश कुमार, राखी कुशवाहा, चांदनी देवी, राजी हाशमी, प्रीति पांडे, मेरीसतीला टोप्पो, प्रदीप जायसवाल, कुमारी खुशबू, समसुन खातून, मुर्शिदा खातून, तौकीर रियाज, मो. सिताब, कमली देवी, ऋतुराज यादव, कृष्ण कुमार पासवान, नवल कुमार, बबलू सहाय, अर्जुन सिंह, आतिश सनातनी, अनिल उरांव, उर्मिला देवी, पूजा कुमारी सहित कई पार्षद शामिल हैं। अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो वार्ड पार्षदों ने सड़क पर उतरकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की चेतावनी दी है।