सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
08-Jun-2025 08:29 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णियां के कसबा थाना क्षेत्र में एक फर्जी थाने का भंडाफोड़ किया गया। सरकारी स्कूल के भवन में हर दिन पुलिस की वर्दी में लोग आते थे और वाहन चेकिंग में लग जाते थे। फर्जी थाना का भंडाफोड़ तब हुआ जब नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुए सैकड़ों लोग ठग के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
दरअसल कसबा नगर पंचायत वार्ड नं 23 नेमा टोल निवासी राजू प्रसाद साह का पुत्र राहुल कुमार साह ने गाँधी स्कूल कसबा में बिहार राज्य दलपति एवं ग्राम रक्षा दल महासंघ का कार्यालय खोलकर खुद पुलिस की वर्दी में रोजाना ड्यूटी करने लगा। वही हाल ही में ग्राम रक्षा दल की बहाली से पहले लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 10 से 15 हजार वसूल कर ग्राम रक्षा दल और दलपति का फर्जी नियुक्ति पत्र बाँट दिया। इतना ही नहीं सभी को पुलिस की वर्दी दिलवाकर नौकरी पर भी लगवा दिया। वही करीब 2 माह नौकरी करने के बाद जब वेतन नहीं मिला तब लोग सीधा ठग के घर पर पहुंच गये और हंगामा करने लगे।
ठगी के शिकार युवक नरेश कुमार रॉय ने बताया कि उन लोगों को 20-20 हजार रुपया तनख्वाह पर ग्राम रक्षा दल की नौकरी दी गई है। ठग राहुल कुमार हमेशा पुलिस की वर्दी में रहता था, यहाँ तक कि कसबा थाने के पुलिस वालों के साथ भी फेसबुक पर फोटो अपलोड करता रहता था, इसलिए उनलोगों को कोई शक नहीं हुआ। उसके बाद वर्दी और आईकार्ड देकर लोगों से काम लेने लगा। इसके एवज में लोगों से पैसे भी लिये।
ठगी के शिकार लोगों ने कसबा थाने में ठग राहुल कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ हैं, मामले की जांच की जा रही है। वही ठगी के शिकार लोगों की संख्या करीब 300 के आसपास है, जिन्हें पुलिस की वर्दी, पुलिस की लाठी और आईकार्ड दी गई है। अब ठगी के शिकार लोग असली पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है।



