Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
12-Mar-2025 08:21 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन इसके विरोध में लोग सामने आ रहे हैं। जमीन अधिग्रहण के विरोध में आज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया और लाठी-डंडे से पुलिस को खदेड़ दिया।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया। सामने आए वीडियो और फोटो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पुलिस और ग्रामीणों के बीच इसे लेकर विवाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है की जमीन अधिग्रहण करने के बाद मुआवजे की राशि अब तक नहीं दी गई है।
किसानों के मक्के की फसल को काट दिया गया है। फसल काटे जाने और मुआवजा नहीं देने की वजह से ग्रामीण आक्रोशित है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। जो लगातार कैंप कर रहे हैं। आज जब पुलिस की टीम एसडीओ के नेतृत्व में मक्का कटाई के लिए गई हुई थी तभी ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया और इस दौरान जमकर हंगामा मचाया।
एसडीओ पार्थ गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण कार्य के लिए बाहर से संवेदक आ चुके हैं और स्थानीय लोगों से कई बार वार्ता हो चुकी है। पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए और संवेदक को सुरक्षा देने के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। कल भी लोगों ने हंगामा मचाया था। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
एसडीओ ने बताया कि सभी जमीन के मालिक का मुआवजा कोर्ट में जमा कर दिया गया है। वे वहां से मुआवजे की राशि प्राप्त कर सकते हैं। जबकि स्थानीय महिला का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है और उनके मक्के की लगी फसल को काट दिया गया है। इसी बात का हम लोग विरोध कर रहे हैं।