Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
14-Mar-2025 11:45 AM
By First Bihar
PURNEA: नगर निगम सभागार में गुरुवार को फूलों की होली खेली गई। महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित होली मिलन समारोह में नगर आयुक्त सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, समाजसेवियों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।
वार्ड पार्षदों एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि हम लोग ने इस वर्ष होली की पूर्व संध्या पर रंगों के बजाय फूलों की होली खेलने का फैसला लिया। इस इको फ्रेंडली होली में सभी ने शामिल होकर खूब आनंद लिया। महापौर ने कहा कि फूलों की होली पर्यावरण के अनुकूल है और सेहत के लिए भी हानिरहित है।कहा कि रंगों और फूलों का यह त्यौहार भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है।
वहीं नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम ने कहा होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भक्त प्रह्लाद की हरि भक्ति के कारण ही होलिका का अंत हुआ, जो यह दर्शाता है कि सत्य और धर्म की राह पर चलने वालों की हमेशा जीत होती है। वहीं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मियों, विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्यौहार उल्लास और उमंग का संदेश लेकर आता है।
उन्होंने कहा कि जाति और धर्म की लकीर से उपर उठकर हम लोगों को होली का त्यौहार मनाना है। उन्होंने कहा कि हर्ष और उल्लास के बीच हम लोगों को बस इतना ख्याल रखना है कि हमारी खुशी के कारण किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे। महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने शहरवासियों से आपसी सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मनाने की अपील की है। इस मौके पर नगर निगम के सभी वार्डों के पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी एवं कर्मीगण मौजूद थे।










