Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
11-Mar-2025 12:06 PM
By First Bihar
Bihar news: पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ दर्ज हत्या का राज छिपा रह गया और आरोपित पुलिस इंस्पेक्टर के सिर डीएसपी का ताज सज गया। दरअसल मामला सामने आने के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले की जांच कर पूर्णिया डीआईजी से रिपोर्ट मांगी है। राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर डीआईजी ने पूर्णिया एसपी जवाब मांगी है और कहा है कि जब पुलिस निरीक्षक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था तो फिर सेवा पुस्तिका में इसे अंकित क्यों नहीं किया गया। इस पूरे मामला का रिपोर्ट तीन दिनों के अन्दर पूर्णिया एसपी को देने होंगे।
सेवा पुस्तिका में हत्या जैसे संगीन मामले दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस इंस्पेक्टर मुखलाल पासवान को राज्य मुख्यालय स्तर पर इंस्पेक्टर से पदोन्नति करते हुए डीएसपी बनाया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक मुखलाल पासवान पांच सितंबर, 1994 को पुलिस व निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे। आठ नवंबर 1995 से लेकर 20 जुलाई 1999 तक पूर्णिया जिला बल में पुलिस और निरीक्षक के पद पर पदस्थापित रहे। इस दौरान इनके खिलाफ बिहारीगंज थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ।
हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि हत्या का मामला दर्ज रहने के बाद भी पुलिस और निरीक्षक मुखलाल पासवान को पहले पुलिस निरीक्षक और फिर पुलिस उपाधीक्षक में पदोन्नति की गई। हत्या के इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही थी। जब सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में आरोपित तत्कालीन दारोगा और वर्तमान में डीएसपी बने मुखलाल पासवान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, तो राज्य पुलिस मुख्यालय इस मामले को लेकर गंभीर हुआ कि हत्या आरोपित दारोगा को पहले इंस्पेक्टर व फिर डीएसपी में प्रमोशन कैसे मिल गई।
जानकारी मिलते ही राज्य पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है और आरोपित पुलिस पदाधिकारी की प्रमोशन के लिए प्रस्ताव भेजने वाले पुलिस पदाधिकारियों की पहचान करने का भी निर्देश दिया है। वहीं मुखलाल पासवान के खिलाफ हत्या का यह मामला 12 दिसंबर 1998 को दर्ज किया गया था। फिर भी ये लगातार तरक्की कर रहे थे, इनका तबादला 4 अगस्त 2016 को विशेष शाखा पटना में किया गया था।
जानकारी के अनुसार जब भी किसी अधिकारी का पदोन्नति की जाती है तो हर पदोन्नति के पूर्व अधिकारी को स्वलिखित घोषणा भी करनी पड़ती है कि उनके खिलाफ किसी भी मामले में न्यायालय में कोई मामला दर्ज नहीं है, लेकिन सूचना के अनुसार मुखलाल पासवान मामले में सभी प्रविधानों को नजरअंदाज किया गया था और कोई भी लिखित आवेदन नहीं जमा कराया गया था।