ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / प्राइवेट स्कूलों में मनमाने तरीके से लिया जा रहा फीस, अभिभावक संघ ने...

प्राइवेट स्कूलों में मनमाने तरीके से लिया जा रहा फीस, अभिभावक संघ ने जूता पॉलिस कर विरोध जताया

21-Mar-2021 03:09 PM

PATNA: कोरोनाकाल में प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से लिए जा रहे फीस के विरोध में आज अभिभावकों ने जूता पॉलिस कर स्कूल संचालकों के खिलाफ विरोध जताया। पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर के पास अभिभावकों ने जूता पॉलिस किया और विरोध जताया। 


प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ ऑल इंडिया स्कूल अभिभावक संघ के संयोजक राकेश रॉय की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के व्यावसायीकरण और स्कूल संचालकों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूली किए जाने का विरोध जताया गया। 


संघ के संयोजक ने बताया कि लंबे दिनों से अभिभावक कोरोनाकाल के वक्त का फीस माफ किए जाने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया जा रहा है। साथ ही अभिभावकों ने यह मांग भी रखा कि 25 प्रतिशत एडमिशन BPL के छात्रों का लिया जाए। यही नहीं सभी स्कूलों में समान शिक्षा निति लागू करने और NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की मांग की गई लेकिन किसी भी बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि मांगे नहीं मानी गई तो अभिभावक संघ इसे लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन को और तेज करने का काम करेगा। अभिभावक संघ ने आगामी 14 अप्रैल से जिलावार विरोध और प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू करने का मन बनाया है।