बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
04-Oct-2019 02:57 PM
By पंकज कुमार
GAYA: पुलिस ने पिछले दिनों हुए डबल मर्डर कांड का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बीजेपी के दो स्थानीय वार्ड अध्यक्ष और दैनिक अखबार का एक पत्रकार शामिल है. पुलिस ने आरोपी पत्रकार के घर से एक लाख 30 हजार रुपया भी बरामद किया है.
आरोपियों में बीजेपी का वार्ड अध्यक्ष शामिल
पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में शामिल आरोपी पत्रकार ने ही अपराधियों को दोनों मृत युवकों के बारे में जानकारी दी थी. बता दें कि पिछले 23 अगस्त को अपराधियों ने शहर के विष्णुपद थाना इलाके में आकाश और राहुल नाम के दो युवकों की हत्या कर उनकी लाश को एक्सीडेंट का रुप देकर फेंक दिया था.
जमीन विवाद में हुई थी हत्या
घटना के बाद इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई जिसमें तकनीकी शाखा के लोगों को भी शामिल किया गया था. पुलिस ने इस मर्डर कांड का खुलासा करते हुए कहा कि दोनों युवकों की हत्या जमीन विवाद के सिलसिले में की गई थी. छानबीन के बाद पुलिस ने बीजेपी के वार्ड अध्यक्ष रविंद्र कुमार रिंकू और तिरेल यादव को गिरफ्तार किया है साथ ही एक अखबार के पत्रकार निकेत राज को भी गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.