वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
01-Apr-2025 01:42 PM
By FIRST BIHAR
Viral Video: अपनी कारस्तानियों के कारण बिहार पुलिस अपनी तो भद्द पीटाती ही है, सरकार की भी फजीहत कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती है। सोशल मीडिया पर पुलिस पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डायल 112 में तैनात दारोगा एक युवक को जानवरों की तरह लाठी से पीटता दिख रहा है। आरजेडी ने वीडियो शेयर कर पुलिस और सरकार पर तीखा तंज किया है।
दरअसल, कैमूर में पुलिस वालों द्वारा युवक की डंडे से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कैमूर जिले के समेकित चेक पोस्ट मोहनिया के पास का बताया जा रहा है। जो पुलिसकर्मी युवक की पिटाई कर रहे हैं, वह मोहनिया थाना के डायल 112 की गाड़ी के पुलिसकर्मी बताये जा रहे हैं।
जो एएसआई डंडे से युवक को सड़क पर जानवरों की तरह पीट रहा है वह प्रभात कुमार सिंह है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल इस मामले पर किसी भी पुलिस पदाधिकारी का बयान नहीं आ पाया है। फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
उधर, आरजेडी ने वीडियो को शेयर कर सरकार पर हमला बोला है। आरजेडी ने लिखा, “भाजपा नीतीश का राज है! बिहार पुलिस को चढ़ावा तो देना ही होगा! चाहे डंडे खाकर घूस दो या अपनी भलाई समझ चुपचाप जेब ढीली कर दो! ऊपर से चुनाव भी तो आ रहे हैं! अब तो अधिकारियों से भी डबल प्रेशर आ रहा है, क्योंकि अधिकारियों को भी ऊपर डबल डीके टैक्स चुकाना है! दबाकर कमाएंगे तभी तो मानसिक संतुलन खो चुके नीतीश बाबू और भाजपाई चुनाव में दबाकर आम जनता के पैसे उड़ाएंगे!”