बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
10-Mar-2026 01:01 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एक इंटर के छात्र की संदिग्ध मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार रात घर के अंदर 18 वर्षीय छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए प्रेम प्रसंग में साजिश का आरोप लगाया है
मृतक की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव निवासी रूपलाल साह का बेटा था। आशीष बचपन से ही अपने नाना-नानी के घर पूर्वी चंपारण के पिपरा थाना क्षेत्र के चकबारा बखरी गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में इंटर की परीक्षा दी थी और रिजल्ट का इंतजार कर रहा था।
परिवार के लोगों के अनुसार, आशीष का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर गांव के कुछ युवक उससे नाराज थे। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन लड़कों ने आशीष के साथ मारपीट की थी और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। इस घटना के बाद से ही आशीष काफी परेशान रहने लगा था।
मृतक के मामा राजन ने बताया कि घटना वाली रात करीब साढ़े आठ बजे आशीष ने अपनी मां को फोन किया था। फोन पर उसने बताया कि वही लोग फिर से उसके घर आए हैं और उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं। यह सुनकर परिवार के लोग काफी घबरा गए। लेकिन करीब 10 से 15 मिनट बाद खबर मिली कि आशीष अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ है।
आशीष की चचेरी मामी घर के पास ही रहती हैं। उन्होंने बताया कि रात में वह आशीष को खाना देने के लिए उसके घर गई थीं। जब वह कमरे में पहुंचीं तो देखा कि आशीष फंदे से लटका हुआ है। यह देखकर वह घबरा गईं और तुरंत परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के हर पहलू को समझने की कोशिश कर रही है।
पिपरा थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस इस मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
इधर, मृतक के परिवार का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका आरोप है कि पहले उसकी पिटाई की गई और फिर साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। परिवार ने पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।