ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Dec-2020 10:16 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI : पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों में से एक दोस्त की कुंड में डूबकर मौत हो गई.घटना जमुई और मुंगेर जिला के सीमा पर स्थित भीम बांध की है. किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया है.
मृतक की पहचान बेगूसराय के गाछी टोला का रहने वाला 14 साल का कृष्ण सोनी के रुप में की गई है. बताया जाता है कि कृष्ण सोनी जमुई के भछीयार स्थित अपने फूफा के घर आया हुआ था. रविवार को वह दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भीम बांध पहुंचा.
वहां मौजूद लोगों के अनुसार कृष्ण दो दोस्तों के साथ भीम बांध स्थित तालाब में स्नान करने उतरा, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया. वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की पर उसे नहीं बचाया जा सका. गर्म पानी और गहराई ज्यादा होने की वजह से बचाने वाले लोग ज्यादा देर तक पानी में नहीं रह पाए और बच्चे को नहीं ढूंढ पाए.
वहीं बच्चे की डूबने की खबर मिलते ही भीम बांध स्थित सीआरपीएफ कैंप , कोबरा कैंप के बटालियन मौके पर पहुंचे और जेसीबी द्वारा तालाब को काटकर पानी निकाला, लेकिन कृष्ण को नहीं बचा सके.
आपको बता दें कि भीम बांध जमुई- मुंगेर और आसपास के जिलों में काफी प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है. दिसंबर माह और जनवरी माह में वहां पर पर्यटकों का मेला लगा रहता है.