ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / bihar / पायजामा मोड़ कर पानी में उतरे तेजस्वी, बोले- पटना में पिछले साल नाव...

पायजामा मोड़ कर पानी में उतरे तेजस्वी, बोले- पटना में पिछले साल नाव चली इस बार तो बड़े जहाज चलेंगे

19-Jun-2020 01:28 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जलजमाव से निपटने की तैयारियों के जायजे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सड़क पर उतर गये हैं। पायजामा मोड़ जलजमाव में उतरे तेजस्वी यादव ने सरकार को पानी-पानी करते हुए कहा है कि पहली बारिश में ही पटना के कई इलाके डूब गये हैं। इस बार तो स्थिति पिछली बार से ज्यादा भयावह है। पिछली बार तो नाव चली थी इस बार बड़े जहाज चलेंगे।


तेजस्वी यादव ने सरकार पर गरियाते हुए कहा कि फिर से वहीं सिचुएशन आने वाला है। पिछली बार पटना में नाव चल रही थी, पिछले चार-पांच घंटे की बारिश में ही पटना डूब चुका है अभी तो पूरा मॉनसून बचा है। उन्होनें कहा कि ड्रेनेज सिस्टम का क्या हाल है देख लीजिए, जलजमाव के नाम पर पूरी घूखखोरी चल रही है। ड्रेनेजे, नालों, मोटर और पम्प हाउस के नाम पर पूरा घोटाला हुआ है।




सीएम नीतीश कुमार के पटना दौरे पर कहा कि हम तो ढोल पिटवाने वाले थे इसी डर से निकल गये हैं। अभी निकलने से क्या होगा,पहले निकलते अब बारिश हो रही है तो क्या करेंगे। सरकार को केवल अपने कुर्सी की चिंता है जनता की कोई चिंता नहीं  है। मॉनसून की बारिश तो अभी बाकी है, पटना में पिछली बार तो नाव चला था इस बार रेस्क्यू के लिए जहाज चलाना पड़ेगा।


पटना के राजवंशी नगर इलाके में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि इस इलाके का ये हाल है जो सीएम हाउस से बहुत ज्यादा दूर नहीं है लेकिन यहां ये हाल पटना के कई इलाके तो अभी से ही पूरी तरह डूब चुका है। उन्होनें कहा कि ड्रेनेज का नक्शा कहा है, पम्प हाउस और सम्प हाउस सब फेल है। उन्होनें कहा कि जलजमाव का ये हाल केवल पटना का ही नहीं है बल्कि हरेक जिला मुख्यालयों में अमूमन यहीं हाल है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जलजमाव से निपटने का ढोल पीट कर पूरा घोटाला किया गया है। सरकार पिछली गलतियों से कुछ भी सीखने को तैयार नहीं है।