हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Jan-2021 09:30 AM
PATNA : बिहार में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर अब बड़ा ऐलान किया गया है. अब पैक्सों को चुनाव के लिए हर बूथ पर पांच हजार रुपये निर्वाचन शुल्क देना होगा.
इसके लिए सक्षम पैक्स तो भुगतान करेंगे लेकिन जो पैक्स पैसा देने में अक्षम होंगे उनके नामांकन शुल्क के रूप में मिलने वाली राशि से इसकी कटौती की जाएगी. बिहार में 1511 पैक्सों का चुनाव होना है, उनमें लगभग 400 ऐसे पैक्स हैं जिनके पास निर्वाचन शुल्क देने की राशि नहीं है.
राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क नाजिर रसीद के माध्यम से प्रखंड कार्यालय में ही जमा करना होगा. अगर कोई उम्मीदवार समिति के खाते में पैसा जमा करेगा तो उसकी उम्मीदवारी मान्य नहीं होगी. प्राधिकार ने पैक्सों को राहत भी दी है.