25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Dec-2024 08:17 AM
By First Bihar
Bihar School News : बिहार शिक्षा विभाग में नए सेशन को लेकर तैयारियों को अब अंतिम मुकाम दिया जा रहा है। पटना जिले के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किताबों की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 4,16,068 पुस्तकों की मांग की गई है। इसके बाद इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है।
इसको लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने बताया कि मार्च माह से ही इन पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा ताकि नए सत्र की शुरुआत, जो कि अप्रैल के पहले सप्ताह में होगी से तबतक पहले सभी विद्यार्थियों के पास अपनी-अपनी किताबें हों। जिला शिक्षा कार्यालय के मुताबिक, जिले के सभी प्रखंडों में पुस्तकों की मांग की गई है।
विद्यालयों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रत्येक प्रखंड में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार पुस्तकों की मांग की गई है। नए सत्र की पढ़ाई अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू करने की योजना है। इसके लिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी विद्यालयों में छात्रों को समय पर किताबें मिल जाएं। जिला शिक्षा कार्यालय इस प्रक्रिया पर नियमित निगरानी रख रहा है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पहले चरण में कक्षा एक, दो, तीन और चार के विद्यार्थियों को पुस्तकें बांटी जाएंगी। इसके बाद कक्षा पांच से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पुस्तकें बांटी जाएंगी। जैसे-जैसे विभिन्न कक्षाओं की पुस्तकें आती जाएंगी, उन्हें स्कूलों में बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि पुस्तकों का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
इधर, शिक्षा विभाग का लक्ष्य तय किया है कि नए सत्र की शुरुआत से पहले सभी विद्यार्थियों के पास अपनी-अपनी पाठ्यपुस्तकें हों। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी भी तरह की दिक्कत न आए। शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य छात्रों की पढ़ाई को निर्बाध रूप से शुरू करना और उनके शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाना है।