ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / CAA : बिहार में पहली बार CAA के तहत मिली नागरिकता, बांग्लादेश से...

CAA : बिहार में पहली बार CAA के तहत मिली नागरिकता, बांग्लादेश से भारत आई थी महिला

बिहार में पहली बार Citizenship Amendment Act, 2019 यानी सीएए के तहत नागरिकता का सर्टिफिकेट जारी किया गया है। Census and Citizen Registration के निदेशक एम रामचंद्रन के निर्णय के बाद सर्टिफिकेट जारी किया गया है।

05-Jan-2025 08:43 AM

By First Bihar

CAA : बिहार में पहली बार Citizenship Amendment Act, 2019 यानी सीएए के तहत नागरिकता का सर्टिफिकेट जारी किया गया है। सेंसेक्स और सिटिजन रजिस्ट्रेशन  के निदेशक एम रामचंद्रन के साथ राज्यस्तरीय अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में यह प्रमाण पत्र जारी किया गया है। बिहार सचिवालय में यह अहम बैठक हुई थी। इस कमेटी ने भोजपुर जिले की एक महिला सुमित्रा रानी सारा के एप्लिकेशन पर विचार-विमर्श करने के बाद यह सर्टिफिकेट जारी किया है।


दरअसल, 60 साल की सुमित्रा बिहार की पहली शख्स हैं जिन्हें सीएए के तहत देश की नागरिकता हासिल हुई है। उन्होंने जो एप्लिकेशन दिया था कि उसे जिला स्तर की एक कमेटी ने अपनी तरफ से जांच के बाद आगे बढ़ाया था। तमाम बैठकों के बाद महिला का यह सर्टिफिकेट बनाया गया और उन्हें इमेल तथा एसएमएस नोटिफिकेशन के जरिेए यह सौंपा गया। 


वहीं,सर्टिफिकेट में इस बात का जिक्र है कि यह सीएए ऐक्ट, 2019 के तहत बिहार में जारी किया जाने वाला पहला सर्टिफिकेट है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुमित्रा साहा इस वक्त आरा शहर में डीटी रोड पर रहती हैं। उनके साथ उनकी बेटी ऐश्वर्या प्रसाद भी रहती हैं। वो घरेलू उपकरणों की दुकान चलाती हैं। सहा ने कहा कि उनकी मां का घर कटिहार जिले में है। 5 साल की उम्र में वो बांग्लादेश के राजशाही शहर में शिफ्ट हो गई थीं।


सुमित्रा के चाचा और चाची वहां रहते थे और वो यहां पढ़ाई के लिए आई थीं। सुमित्रा ने कहा, 'मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण मैं वहां गई थी। मेरे चाचा जॉब में थे। 19 जनवरी, 1985को मैं कटिहार आ गई जहां मेरा परिवार रहता था। करीब 2 महीने बाद 10 मार्च को मेरी शादी परमेश्वर प्रसाद के संग हुई, वो आरा में एक व्यापारी हैं।'


 सुमित्रा ने बताया कि उसके बाद से वो अपना वीजा रिन्यू कराने के लिए समय-समय पर कोलकाता आती-जाती रहती थीं।' सुमित्रा ने बताया, 'जब मैंने साल 2024 में कोलकाता में वीजा रिन्यू के लिए अप्लाई किया तब वहां अथॉरिटी ने मुझे सीएए के बारे में बताया और तीन साल के लिए मेरा वीा रिन्यू किया।' । सुमित्रा की बेटी ऐश्वर्या ने कहा कि उनकी तीन बहनें हैं और उनमें से दो की शादी हो चुकी है। साल 2020 में कैसर से उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद से वो ही अपनी मां का ख्याल रखती हैं और यह दुकान चलाती हैं।