ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna / Anant Singh: मकर संक्रांति पर पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह करेंगे 'बड़ा खेला',...

Anant Singh: मकर संक्रांति पर पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह करेंगे 'बड़ा खेला', बिहार से लेकर यूपी तक चर्चा

Anant Singh: बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। अनंत सिंह इस बार आरा के तरारी में मकर संक्रांति के मौके पर खेला करने वाले हैं। इसकी चर्चा यूपी से बिहार तक हो रही है।

11-Jan-2025 08:43 AM

By First Bihar

Anant Singh: मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। अनंत सिंह इस बार मकर संक्रांति के मौके पर खेला करने वाले हैं। इस बात की चर्चा यूपी से बिहार तक हो रही है। अब चर्चा यह है कि अपंने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाने वाले पूर्व विधायक अनंत सिंह ऐसा क्या करना चाहते हैं। 


दरअसल, अनंत सिंह इसबार सियासी खेला नहीं खेलने जा रहे हैं बल्कि मैदान में उतरकर खेला करने वाले हैं और यह खेला आमलोगों के बीच होगा। अनंत सिंह  आरा के तरारी प्रखंड के कुरमुरी गांव स्थित भाष्कर धाम खेल मैदान में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर खेल मेला में घुड़दौड प्रतियोगिता में अपने लाडले को उतारेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से हो रही है। लिहाजा पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के नाम की चर्चा सबसे अधिक है। 


मालूम हो कि, इस प्रतियोगिता में बिहार और यूपी के कई दबंगों के घोड़े रेस में भाग लेंगे। हालांकि, जिस घोड़े पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह बाहुबली अनंत सिंह का घोड़ा लाडला है। मकर संक्रांति के अवसर पर परंपरागत खेल प्रतियोगिता का आयोजन बिना किसी सरकारी मदद के ग्रामीण अपने प्रयास से करते हैं। इसके लिए स्थल 400 मीटर की परिधी में बनाई गई है। जिसे समतल एंव सफाई के कार्य को पूर्ण करने के लिए गांव के बच्चे ,युवा व बृद्ध सभी जी जान से लगे हुए हैं।


तैयारी भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अभी भी कुछ स्थानीय घुड़सवार पूर्वाभ्यास के लिए भाष्कर धाम पहुंच पूर्वाभ्यास में लग गए है। आयोजनकर्ता पीरो अनुमंडल के ईंट व्यवसायी डब्लू राय ओर घोड़ा प्रेमी समाजसेवी छोटे बाबा ने बताया कि घुङदौड़ प्रतियोगिता में बिहार व यूपी समेत कई राज्यो के करीब 50 से 60 घोडा एवं घुड़सवारों को शामिल होने की संभावना है। जिसके लिए सभी घुड़सवारों को भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में अनंत सिंह, अजय सिंह, विवेका पहलवान,  उत्तर प्रदेश प्रदेश के सुधीर सिंह, मसूद खान, रूबी किन्नर के घोड़े भाग लेने पहुंचेंगे।