ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर...

Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान

रामनवमी पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन लागू। महावीर मंदिर के आसपास सभी रास्ते बंद, जानिए कौन सा रूट रहेगा खुला और कैसे करें यात्रा।

25-Mar-2026 09:56 AM

By First Bihar

Patna News : पटना में रामनवमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। राजधानी पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए 26 मार्च की रात 8 बजे से 27 मार्च की रात 11 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस दौरान मंदिर के आसपास और प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।


प्रशासन के निर्देश के अनुसार, महावीर मंदिर की ओर किसी भी दिशा से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। खासकर आर ब्लॉक से जीपीओ और पटना जंक्शन की तरफ जाने वाले मार्ग पर सभी गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। साथ ही, पटना जंक्शन गोलंबर से लेकर वीणा सिनेमा रोड तक भी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। गोरियाटोली और करबिगहिया की तरफ से आने वाले वाहनों को जमाल रोड दक्षिण से यू-टर्न लेकर वापस भेज दिया जाएगा।


रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च की रात से ही श्रद्धालु प्रसाद लेकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचना शुरू कर देते हैं। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए अलग से प्रवेश और निकास की व्यवस्था की गई है। दर्शन के लिए आने वाले लोग वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट (आर ब्लॉक के पास) से प्रवेश करेंगे। यहां से लाइन में लगते हुए वे वीर कुंवर सिंह पार्क, जीपीओ गोलंबर होते हुए महावीर मंदिर तक पहुंचेंगे। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को डाकबंगला और गोरियाटोली रोड की ओर से बाहर निकाला जाएगा।


डाकबंगला चौराहा से लेकर पटना जंक्शन तक वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। डाकबंगला होते हुए पटना जंक्शन जाने वाले वाहन एग्जीबिशन रोड से गोरियाटोली तक जा सकेंगे और फिर जमाल रोड दक्षिण से यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे।


इसके अलावा, मेट्रो निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए जुलूसों के लिए भी विशेष रूट तय किया गया है। जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा की ओर जाने वाले जुलूस स्वामीनंदन तिराहा, एसपी वर्मा रोड और न्यू डाकबंगला रोड होते हुए आगे बढ़ेंगे।


ट्रैफिक पुलिस ने रेल यात्रियों से विशेष अपील की है कि वे पटना जंक्शन जाने के लिए करबिगहिया एंट्री का अधिक से अधिक उपयोग करें। कोतवाली थाना से बुद्ध मार्ग होते हुए जीपीओ आरओबी के जरिए करबिगहिया पहुंचा जा सकता है। गौरतलब है कि बुद्ध मार्ग में जीपीओ फ्लाईओवर के नीचे भी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। वहीं, वीरचंद पटेल पथ से अदालतगंज रोड के रास्ते बुद्ध मार्ग की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।


27 मार्च को शाम 5 बजे के बाद झांकियों का आगमन शुरू हो जाएगा, जिसके चलते अतिरिक्त प्रतिबंध लागू होंगे। बेली-बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की ओर ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यदि किसी को गांधी मैदान की ओर जाना है, तो वे बोरिंग रोड चौराहा और राजापुर पुल होते हुए जा सकते हैं। वहीं, करबिगहिया स्टेशन जाने के लिए आर ब्लॉक फ्लाईओवर का उपयोग किया जा सकता है।


प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि रामनवमी के इस पावन अवसर पर व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।