ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / bihar / चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन...

चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Patna Traffic Advisory: पटना यातायात पुलिस ने चैती छठ पूजा के लिए नई एडवाइजरी जारी की है. कई मार्गों पर रूट डायवर्जन और वाहनों पर प्रतिबंध लागू किए गए हैं. छठव्रतियों की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग और मार्ग व्यवस्था की गई है.

23-Mar-2026 07:55 AM

By FIRST BIHAR

Patna Traffic Advisory: चैती छठ पूजा को लेकर पटना यातायात पुलिस ने 24 और 25 मार्च के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। छठव्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह व्यवस्था 24 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 25 मार्च को रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगी।


इस दौरान कारगिल चौक से दीदारगंज तक किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। अशोक राजपथ के सभी एंट्री प्वाइंट सील रहेंगे। केवल खजांची रोड के रास्ते छठव्रतियों के वाहनों को पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर में पार्किंग के लिए अनुमति दी जाएगी।


दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ की ओर (उत्तर से दक्षिण) वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, कारगिल चौक से शाहपुर तक छठव्रतियों के वाहनों को विशेष अनुमति दी गई है। इसके अलावा, 24 मार्च सुबह 10 बजे से 25 मार्च दोपहर 12 बजे तक निर्माण कार्य से जुड़े वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी।


निर्धारित समय के दौरान वाहनों को रामजीचक मोड़ से नहर रोड (नेहरू पथ) होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। गायघाट जाने वाले वाहन पुरानी या नई बाईपास के रास्ते निर्धारित पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे। जेपी गंगा पथ और मरीन ड्राइव के कई हिस्सों पर भी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


जेपी सेतु से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि पटना की ओर आने वाले वाहनों को नीचे गंगा पथ पर उतरने नहीं दिया जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोनपुर, छपरा और हाजीपुर जाने के लिए निर्धारित समय में महात्मा गांधी सेतु का उपयोग करें।


अटल पथ से जेपी सेतु की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा और दीघा से आर-ब्लॉक तक पूरी तरह प्रतिबंध लागू रहेगा। हालांकि, छठव्रतियों के वाहन निर्धारित समय तक घाटों के नजदीक तक जा सकेंगे।


छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। दीघा, पाटीपुल, शिया और मीनार घाट पर वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़े किए जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालु पैदल घाट तक पहुंचेंगे। जेपी गंगा पथ पर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज के पास भी पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है, जहां से श्रद्धालु पैदल घाटों की ओर जाएंगे। वहीं, नगर बस सेवा को भी डायवर्ट कर गांधी मैदान गेट नंबर-10 के अंदर पार्क करने का निर्देश दिया गया है। यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और छठ पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।