ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
11-Feb-2026 01:47 PM
By First Bihar
Patna crime news : पटना पुलिस मुख्यालय के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने दिनांक 09.02.2028 को पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक बड़े सफलता अभियान के तहत वांछित अपराधी बादल राय और उनके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, बादल राय पेशेवर अपराधी है और उसने दीदारगंज एवं पटना सिटी के भू-माफियाओं के साथ मिलकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
एसटीएफ को इस संबंध में ताज़ा सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आलमगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में बादल राय के साथ गिरफ्तार अपराधकर्मियों में कुणाल पराज, जितेंद्र कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं। सभी अपराधी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।
एसटीएफ ने छापेमारी के दौरान 02 देसी पिस्टल, 01 देसी कट्टा, 02 मैगज़ीन, 09 जिंदा कारतूस, 06 मोबाइल और 01 पल्सर बाइक बरामद किए। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ आलमगंज थाना कांड संख्या 136/28 दिनांक 10.02.2028 में धारा 111/61(2) बीएनएस और 25(1-बी)/28/38 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, बादल राय ने हाल ही में बालमगंज थाना क्षेत्र में अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए विरोधियों पर दो बार जानलेवा हमला किया था। इसके अलावा, बादल राय के खिलाफ पटना जिले के कई थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 07 मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में से प्रमुख राज के खिलाफ पटना जिले के खोजकला थाना में अपहरण का एक मामला दर्ज है। एसटीएफ ने बताया कि अन्य अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है और उनकी भूमिका विभिन्न अपराधों में सामने आएगी।