ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / bihar / पटना गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, बेटी से रेप के आरोप में जेल...

पटना गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा, बेटी से रेप के आरोप में जेल जा चुका है अफसर बाप, क्या है पूरे मामले का सच?

14-Dec-2019 08:31 AM

PATNA: राजधानी पटना में एक कॉलेज की छात्रा के साथ हुआ गैंगरेप कांड पूरी तरह से पेंचिदा नजर आ रहा है. पुलिसिया तफ्तीश में परत-दर-परत इस केस में नया-नया खुलासा हो रहा है. इस केस से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है. ख़बरों के मुताबिक पीड़िता का पिता बिहार सरकार में एक बड़े पोस्ट पर अफसर है. वहीं इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.


ख़बरों के मुताबिक जिस लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है, उसकी मां ने 13 अप्रैल साल 2013 को बिहार सरकार में एसडीएम के पद पर पोस्टेड अपने पति पर नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप दर्ज कराया था. कांड संख्या 11/ 2013 के तौर पर महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया था. जिसके बाद पीड़िता की मां ने अपने पति को इस मामले में जेल भी भेजवाया था. आरोप ये भी था कि जब उन्होंने अपने पति के चंगुल से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की तो एसडीएम ने जान से मारने की धमकी दी थी. 



इस केस में एक और बड़ा खुलासा ये हुआ है कि जब साल 2013 में पीड़िता की मां ने अपने पति पर बच्ची के साथ रेप का आरोप लगाया, उसी वक्त महिला ने ये भी आरोप लगाया था कि उसका अफसर पति एक नंबर का अय्याश है. लड़कियों को अपने घर बुलाकर वो अय्याशी करता था. इन सब आरोपों में कितनी सच्चाई है, ये पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा. फिलहाल गैंगरेप का ये पूरा मामला थोड़ा पेंचिदा होते जा रहा है. पटना पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है, जांच के बाद ही इस केस की पूरी सच्चाई का खुलासा हो पाएगा.

news image

news image

news image