PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार
19-Mar-2026 07:40 PM
By FIRST BIHAR
Patna PNG Camp: पटना में घरेलू गैस संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन इलाकों में विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया है, जहां पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) की सुविधा पहले से उपलब्ध है।
निर्णय के अनुसार, शुक्रवार से अपार्टमेंट्स में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को ऑन-द-स्पॉट PNG कनेक्शन दिया जाएगा। पहले दिन पांच अपार्टमेंट्स में शिविर लगाए जाएंगे, जबकि शनिवार को 10 अपार्टमेंट्स में कैंप आयोजित होंगे। एडीएम आपूर्ति आर.के. दिवाकर ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल नंबर से आवेदन करना होगा और आधार व एड्रेस प्रूफ के साथ 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद मौके पर ही मीटर लगाकर रसोई तक पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
गेल अधिकारियों के अनुसार, जिन क्षेत्रों में PNG सुविधा उपलब्ध है, वहां करीब 21 हजार घर ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है। इन अपार्टमेंट्स में हर महीने लगभग 3 हजार नए कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल पटना में PNG उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 30,280 हो गई है, जबकि 17 मार्च तक यह संख्या 29,816 थी। महज दो दिनों में 464 लोगों ने LPG से PNG की ओर रुख किया है। इसके अलावा करीब 90 व्यावसायिक संस्थानों को भी PNG कनेक्शन दिया जा चुका है।
सगुना मोड़, गोला रोड, आरके पुरम, आरपीएस मोड़, आईपीएस कॉलोनी, आशियाना-दीघा रोड, फ्रेंड्स कॉलोनी, एजी कॉलोनी, रामनगरी, पुनाईचक, आनंदपुरी, एसके पुरी, किदवईपुरी, राजवंशीनगर, शास्त्रीनगर और बोरिंग रोड सहित कई इलाकों में PNG कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा गर्दनीबाग, अनीसाबाद, अलीनगर कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी और बेउर मोड़ से मीठापुर तक भी यह सुविधा विस्तार की जा रही है।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं। PNG कनेक्शन से न केवल LPG सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी, बल्कि निर्बाध गैस आपूर्ति, कम लीकेज का खतरा, किफायती उपयोग और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प भी मिलेगा।