ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ

बिहटा एयरपोर्ट का नाम क्या होना चाहिए? पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने सुझाया नाम

पटना से करीब 40 किलोमीटर दूर बिहटा में एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। अब इस एयरपोर्ट के नाम को लेकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने सुझाव दिया है।

17-Feb-2025 10:54 PM

By First Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को पटना के निकट निर्माणाधीन बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग की। कर्पूरी ठाकुर की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कुशवाहा ने यह बड़ा बयान दिया और इसे बिहार की जनता की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताया। 


श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित था। बिहार में उन्होंने सामाजिक न्याय की जो नींव रखी, उसे पूरा देश नमन करता है। ऐसे में अगर बिहटा हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा जाता है तो यह उनके संघर्षों और योगदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 


कुशवाहा ने कहा कि वह इस प्रस्ताव को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से राजनीति से ऊपर उठकर इस मांग का समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर न सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और हवाई अड्डे का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए। 


आपको बता दें कि इससे पहले जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी दरभंगा एयरपोर्ट का नाम मध्यकालीन मैथिली कवि विद्यापति के नाम पर रखने की मांग की थी. बिहार में एयरपोर्ट के नाम बदलने की मांग लगातार उठ रही है. 


पटना में मौजूदा एयरपोर्ट सीमित संसाधनों के कारण यात्रियों की बढ़ती संख्या के दबाव का सामना कर रहा है. इसे देखते हुए पटना से करीब 40 किलोमीटर दूर बिहटा में एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. इस एयरपोर्ट के निर्माण पर करीब 459.99 करोड़ रुपये की लागत आ रही है, जो अनुमानित बजट से 30 फीसदी कम है. यह एयरपोर्ट बिहार के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नई ऊंचाई देगा.