ब्रेकिंग न्यूज़

Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल

Home / bihar / patna-news / बिहार में वज्रपात से अब तक 25 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

बिहार में वज्रपात से अब तक 25 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया दुख, मृतक के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपये देने का निर्देश

पिछले दो दिनों में बिहार के कुछ जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। इस दौरान मेघ गर्जन और ठनका गिरने से बिहार में अब तक 25 लोगों की मौत हो गयी।

10-Apr-2025 08:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में अचानक मौसम ने करवट बदला है। तेज आंधी बारिश के साथ ठनका गिरने से बिहार में अब तक 25 लोगों की मौत हो गयी। कल 9 अप्रैल बुधवार को 13 लोगों की जान गई तो वही आज 10 अप्रैल दिन गुरुवार को 12 लोगों की ठनका गिरने से मौत हो गयी है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मर्माहत हैं, उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। 


सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में वज्रपात से 18 लोगों की जान चली गयी है। तो वही सीवान में दो, बेगूसराय-दरभंगा-भागलपुर-जहानाबाद-कटिहार में 1-1 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना से काफी मर्माहत हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। 


मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। बता दें कि पिछले दो दिनों में बिहार के कुछ जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई। इस दौरान मेघ गर्जन और ठनका गिरने से बिहार में अब तक 25 लोगों की मौत हो गयी। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिले से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।