ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Budget bihar : 28 फरवरी को पेश होगी बिहार की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट,...

Budget bihar : 28 फरवरी को पेश होगी बिहार की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, 3 मार्च को पेश करेंगे सम्राट चौधरी; बजट सत्र के दौरान होंगी 20 बैठकें

Budget bihar : बिहार का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होगा। जो 28 मार्च तक चलेगा। 3 मार्च को डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे।

11-Feb-2025 07:34 AM

By First Bihar

Budget bihar : बिहार सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट तीन मार्च को पेश होगा। विधान सभा का बजट सत्र 28 फरवरी से प्रारंभ होगा और 28 मार्च तक चलेगा। सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें होगी। मंत्रिमंडल से विधानमंडल के बजट सत्र की स्वीकृति के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इसके बाद सभी तारीख भी तय का दिए गए हैं। 


जानकारी हो कि 4 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में विधानमंडल के बजट सत्र की तारीख पर मुहर लगी थी। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्यों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वे एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किये गये विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे। इसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश होगा।


इसके बाद बिहार सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट तीन मार्च को सम्राट चौधरी के तरफ से पेश किया जाएगा। 2025-25 का का बजट 3 लाख करोड़ के पार जा सकता है। जो बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुकाबले 8 फीसदी तक ज्यादा हो सकता है। जो कृषि, बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास और सड़कों जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान होने की संभावना है। 


इधर, सूत्रों के मुताबिक राज्य का बजट 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के मौजूदा बजट 2.79 लाख करोड़ से 7 से 8 प्रतिशत अधिक होगा। 3 मार्च को सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे। वहीं, 4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा। 5 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के बाद 6 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा होगी और फिर सरकार का उत्तर होगा। 


6 मार्च को ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुराग बजट सदन पटल पर रखा जाएगा। 7 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट के अनुदान पर चर्चा होगी और मतदान होगी। 8 मार्च और 9 मार्च शनिवार-रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी। वहीं, 10 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगी। उसी दिन विनियोग विधेयक भी सरकार पेश करेगी। 


11 मार्च से 13 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के अनुदान मांग पर चर्चा और वोटिंग होगी। 14 मार्च से 16 मार्च तक बैठक नहीं होगी, इसमें होली की भी छुट्टी शामिल है। 17 मार्च से 21 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा।  22 और 23 मार्च को शनिवार-रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी। 


इसके बाद 24 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा। 25 मार्च को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे। 26 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के संकल्प पर चर्चा होगी। 27 मार्च को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। वहीं, 28 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी। 


राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे. वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार के उत्तर के लिए एक कार्य दिवस होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभिन्न विभागों के अनुदान पर चर्चा और विनियोग विधेयक पर 10 कार्य दिवस होंगे। गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे। राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य के लिए दो कार्य दिवस निर्धारित किया गया है।