बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
17-Feb-2025 07:58 AM
By First Bihar
बिहार में मेट्रो रेल सेवा का दायरा बढ़ने वाला है! पटना के अलावा अब मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर में भी मेट्रो ट्रेन चलाने की संभावना पर अध्ययन पूरा हो गया है। राइट्स एजेंसी ने चारों शहरों की विस्तृत रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी है। अब राज्य सरकार के निर्देश पर विभाग डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, चारों शहरों में संभावित मेट्रो रूट की लंबाई, स्टेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण किया गया है। यह भी देखा गया कि किस इलाके में मेट्रो को एलिवेटेड बनाया जा सकता है और कहां अंडरग्राउंड रूट बेहतर होगा। मेट्रो का सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर क्या असर होगा, इसका भी अध्ययन किया गया है। हालांकि, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर की रिपोर्ट पहले ही मिल गई थी, लेकिन दरभंगा की रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में देरी हुई।
राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जुलाई 2024 में नगर विकास एवं आवास विभाग ने राइट्स लिमिटेड को विस्तृत परिचालन योजना (ओएपी) और वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट (एएआर) तैयार करने की जिम्मेदारी दी थी। सरकार ने इस परियोजना के लिए 7.02 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। नवंबर 2024 तक रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन एजेंसी के अनुरोध पर उसे 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया गया।
अब जबकि रिपोर्ट तैयार हो गई है, डीपीआर बनने के बाद सरकार जल्द ही इस परियोजना को मंजूरी दे सकती है। माना जा रहा है कि 2029 तक इन चारों शहरों में मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ आम लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहरों के ट्रैफिक पर भी बड़ा असर पड़ेगा।