Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत
12-Mar-2025 12:09 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: राजस्व कर्मचारियों की चार मार्च से चल रही हड़ताल पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने संज्ञान लेकर विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह को कर्मचारियों के हित में तत्काल फैसला लेकर कार्रवाई करने का निदेश दिया है।
दरअसल, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने 11 मार्च को मंत्री श्री सरावगी से उनके विभागीय कार्यालय में मिलकर अपनी 17 सूत्री मांगें सौंपी थीं। इसपर मंत्री ने जायज मांगों को पूरा करने का भरोसा जताया था। इसके तत्काल बाद एसीएस दीपक कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि राजस्व कर्मचारियों के 17 सूत्री लंबित मांगों हेतु प्राप्त ज्ञापन के संदर्भ में जिन बिन्दुओं पर विभाग स्तर से कार्रवाई किया जाना अपेक्षित है, उनपर शीघ्र विचारोपरान्त कार्रवाई की जाएगी। साथ हीं जिन बिन्दुओं पर वित्तीय मामलों के लिए वित्त विभाग या अन्य विभाग की सहमति या परामर्श की अपेक्षा होगी।
आगे कहा गया है कि उनपर तत्संबंधी विभागों से सहमति प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। अतः 17 सूत्री लंबित मांगों हेतु किये जा रहे अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त कर अपने पदस्थापन कार्यालय में कार्यों का निष्पादन तत्काल प्रारंभ किया जाए।