ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च

Home / bihar / patna-news / Pink bus in bihar:बिहार के इन शहरों में दौड़ेंगी पिंक बसें, अब बिहार...

Pink bus in bihar:बिहार के इन शहरों में दौड़ेंगी पिंक बसें, अब बिहार में महिलाओं का सफर होगा आसान

Pink bus in bihar:बिहार में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य में जल्द ही पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त और आरामदायक सफर प्रदान करना है.

12-Mar-2025 07:37 PM

By First Bihar

Pink Bus in Bihar: बिहार सरकार ने हाल ही में पेश किए गए बजट में पिंक बसों के परिचालन का प्रावधान किया है, जिससे राज्य की महिलाएं सुरक्षित और भयमुक्त होकर यात्रा कर सकेंगी।

पिंक बसें महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेहद आरामदायक होंगी। इन बसों का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा, जिसमें ड्राइवर, कंडक्टर और डिपो मेंटेनेंस स्टाफ भी महिलाएं होंगी। ये बसें प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चलेंगी।महिलाओं को सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए बिहार में पिंक बस सेवा शुरू की जा रही है। पहले चरण में इन बसों को कुछ जिलों में चलाया जाएगा और बाद में अन्य जिलों में इसका विस्तार किया जाएगा। इन बसों का संचालन अप्रैल महीने से शुरू होने की संभावना है। बिहार के वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में इस योजना की घोषणा की गई थी।

इन बसों का परिचालन बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSTDC) की देखरेख में किया जाएगा। इसके लिए निगम ने 20 CNG बसें खरीदी हैं, जिनका रंग गुलाबी होगा ताकि वे दूर से ही पहचानी जा सकें।प्रारंभिक योजना के तहत पटना में 8 बसें, मुजफ्फरपुर में 4 और भागलपुर में 4 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के संचालन के लिए महिला कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।वहीं पिंक बसें पूरी तरह से हाईटेक होंगी, जिनमें सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।