ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत

Home / bihar / patna-news / pink bus service : अप्रैल से बिहार के इन शहरों में शुरू होगी...

pink bus service : अप्रैल से बिहार के इन शहरों में शुरू होगी पिंक बस सेवा, किराया और रूट जानिए

pink bus service : पिंक बस में हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगी। अगर किसी महिला के साथ किसी तरह की दिक्कतें होती है तो वो पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

12-Mar-2025 08:13 AM

By First Bihar

pink bus service : बिहार में वित् मंत्री ने जब पिछले दिनों बजट पेश किया तो उसमें पिंक बस चलाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अब सभी लोगों में यह उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर यह पिंक बस सेवा है क्या और इसका रुट क्या होगा इसके साथ ही साथ यह भी जानकारी लेनी होगी कि इसका किराया कितना होगा ,ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़ीं सभी जानकारी देने वाले हैं। 


दरअसल, महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पिंक बस सुबह छह से रात नौ बजे तक चलेगी। बस के किराये के साथ बस का मार्ग भी तय कर लिया गया है। किराया छह से 25 रुपये तक होगा। वहीं राजधानी पटना और उसके आसपास की जगहों को पिंक बस से जोड़ा जाएगा। पटना सिटी से दानापुर तक का एक मार्ग होगा। बाइपास से कंकड़बाग, राजेंद्रनगर, अनीसाबाद, फुलवारी का दूसरा मार्ग होगा।


तीसरा बोरिंग रोड से पाटलिपुत्र इलाका, कुर्जी, दीघा आदि से जोड़ेगा। पहले चरण में 20 बस खरीदी गयी है। 10 बस पटना और शेष 10 भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में चलेगी। बस में कुल 22 सीटें होंगी। जीपीएस सिस्टम से हर मार्ग की निगरानी होगी। मार्च के अंतिम सप्ताह में बस रोपड़ (पंजाब) से आयेगी और अप्रैल के पहले सप्ताह से चलेगी।


मालूम हो कि, यह पिंक बस सेवा पटना के साथ भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के लिए चलेगी। हर शहर में महिला कॉलेज और स्कूल, हॉस्पीटल, रेलवे स्टेशन आदि का ख्याल रखकर मार्ग तय किया गया है। हर रूट में हर घंटे बस घूमेगी।


इधर, इस बस में हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगी। अगर किसी महिला के साथ किसी तरह की दिक्कतें होती है तो वो पैनिक बटन का इस्तेमाल कर सकती हैं। पिंक बस पर कंट्रोल करने के लिए कंमांडिंग सेक्शन बनाया जाएगा। कौन सी बस किस रूट में चल रही, इसकी पूरी जानकारी हर पल मिलती रहेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि पिंक बस का किराया छह से 25 रुपया तक होगा।