ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / Bihar News: पटना के लोगों को जल्द मिलेगी डबल डेकर रोड की सौगात,...

Bihar News: पटना के लोगों को जल्द मिलेगी डबल डेकर रोड की सौगात, अशोक राजपथ पर जाम से मिलेगी मुक्ति

उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना के कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक बन रहे दो लेन डबल डेकर पथ का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके निर्माण से अशोक राजपथ पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

15-Feb-2025 10:58 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज पटना के गांधी मैदान कारगिल चौक से पीएमसीएच, अशोक राज पथ होते हुए सांईस कॉलेज तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर (दो लेन डबल डेकर) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही गांधी सेतु पुल के समानांतर निर्माणीधीन चार लेन पुल का भी जायजा लिया।


इस दौरान उन्होंने इंजिनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बिहार के डिप्टी सीएम व पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस दो लेन डबल डेकर पथ के निचले डेक की लम्बाई 1449.30 मीटर और ऊपरी डेक की लंबाई 2175.50 मीटर है. डेक की चैड़ाई 8.50 मीटर है. इसके निर्माण के लिए 422 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त है.


उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना के कारगिल चौक से साइंस कॉलेज तक बन रहे दो लेन डबल डेकर पथ का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। इस डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से अशोक राजपथ पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। गांधी मैदान से लेकर एनआईटी तक बहुत सारे शिक्षण संस्थान हैं जहां पढ़ने वाले छात्रों को इस दो लेन डबल डेकर कॉरिडोर के निर्माण से काफी लाभ होगा। छात्र कम समय में शिक्षण संस्थान तक पहुंच सकेंगे.


मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर को आमजनों के लिए यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाय. इस सेतु अंभियताओं को स्पष्ट निदेश दिए गये है. गांधी सेतु समानांतार निर्माणीधीन चार लेन पुल का स्थलीय निरीक्षण भी उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा किया गया. उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा बताया गया कि इस पुल का निर्माण मई 2023 में प्रारंभ हुआ है. इस पुल को मार्च-2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है. मंत्री ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य मई 2023 में प्रारंभ हुआ है. यह पुल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाया जा रहा है. मैनें आज स्टीमर बोट के माध्यम से निर्माण कार्य को निकट से देखा है.