बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
12-Jan-2026 08:40 AM
By First Bihar
Bhojpuri Cinema : भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े नाम—पावर स्टार पवन सिंह और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव—के बीच चल रही अनबन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला इसलिए और गरमा गया है क्योंकि खुद पवन सिंह ने खुलकर खेसारी लाल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पटना में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में पवन सिंह ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि वह इस जीवन में खेसारी लाल यादव से मुलाकात नहीं करना चाहते। उनके इस बयान के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान जब पवन सिंह से पूछा गया कि क्या हाल के दिनों में उनकी खेसारी लाल यादव से कोई मुलाकात हुई है, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “इधर तो नहीं हुई है। और मैं तो कहूंगा कि इस जीवन में न हो तो वही अच्छा है।” पवन सिंह के इस बयान को सीधे तौर पर खेसारी लाल से दूरी बनाने की घोषणा के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो गया और दोनों स्टार्स के समर्थक एक बार फिर आमने-सामने आ गए।
वायरल वीडियो से भड़का विवाद
इस पूरे विवाद की शुरुआत हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो से मानी जा रही है। 5 जनवरी को पवन सिंह का जन्मदिन था। इस मौके पर केक काटते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में पवन सिंह थोड़े लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पास एक महिला खड़ी दिख रही है, जो उन्हें संभालती नजर आती है। पवन सिंह महिला का हाथ पकड़कर केक काटते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और यह क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गई।
खेसारी लाल यादव का तंज
वायरल वीडियो के बाद खेसारी लाल यादव ने बिना किसी का नाम लिए तंज कसा। उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह झूमते हुए एक्टिंग करते नजर आए और कहते हैं, “मरले बा, मरले बा… बोल नहीं रहा, लेकिन हिल के बता दे रहा कि अंदर कुछ गइल बा।” सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को पवन सिंह की मिमिक्री और उन पर सीधा कटाक्ष माना। इसके बाद दोनों स्टार्स के बीच तनाव और खुलकर सामने आ गया।
पटना में होते हुए भी नहीं हुई मुलाकात
दिलचस्प बात यह रही कि हाल ही में दोनों कलाकार एक ही समय पटना में मौजूद थे। खेसारी लाल यादव अपने नए गाने की लॉन्चिंग के लिए पटना पहुंचे थे, जबकि पवन सिंह भी किसी कार्यक्रम के सिलसिले में राजधानी में थे। बावजूद इसके, दोनों की कोई मुलाकात नहीं हुई। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि जानबूझकर एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी गई।
स्टेज से भी साधा निशाना
विवाद यहीं नहीं रुका। 5 जनवरी को ही एक स्टेज कार्यक्रम के दौरान खेसारी लाल यादव ने फिर से तंज कसते हुए कहा, “कुछ लोग इतना पी लेते हैं कि हिलने लगते हैं। मेरा शरीर देखिए, कैसे खड़ा है। उसका तो सिर्फ पैर खड़ा है, बाकी पूरा शरीर हिल रहा है।” इस बयान को भी पवन सिंह से जोड़कर देखा गया और सोशल मीडिया पर यह क्लिप भी वायरल हो गई।
पत्नी द्वारा शेयर किया गया था वीडियो
बताया जा रहा है कि जिस बर्थडे वीडियो से यह पूरा विवाद खड़ा हुआ, उसे पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में पवन सिंह केक काटते समय संतुलन खोते नजर आए थे, जिसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं।
अब पवन सिंह के ताजा बयान के बाद यह साफ हो गया है कि भोजपुरी सिनेमा के ये दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे से और दूर होते जा रहे हैं। आने वाले समय में यह तकरार और किस मोड़ पर पहुंचती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।