बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका
04-Mar-2025 07:01 AM
By First Bihar
Patna airport: यदि आप भी विमान से सफर करते हैं तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। इसकी वजह यह है कि अब पटना से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टाइम टेबल बदल दिया गया है। तो आइए जानते हैं कि क्या है नया टाइम टेबल।
दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर मार्च में विमानों की आवाजाही की नई समय सारणी जारी हो गई है। हालांकि, नए शेड्यूल में पटना से देवघर की उड़ान शामिल नहीं है। नई समय सारणी के अनुसार 86 विमान हर दिन आवाजाही करेंगे।
पटना एयरपोर्ट पर सुबह सात बजकर दस मिनट पर पहला विमान उतरेगा, जबकि आखिरी विमान रात 10.45 बजे आएगा। यह विमान रात के 11.25 बजे बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेगी।
वहीं, एयरपोर्ट से रात दस बजकर 40 मिनट पर दिल्ली जाने के लिए आखिरी उड़ान उपलब्ध होगी। पिछली समय सारणी में 78 विमानों की आवाजाही की सूची जारी की गई थी। इस लिहाज से आठ विमान नए होंगे।
मालूम हो कि पटना में पहला विमान इंडिगो का सुबह 7.10 बजे कोलकाता से पहुंचेगा। पहली उड़ान कोलकाता की सुबह 7.30 बजे होगी।
नई सूची में भी कुल चार विमानन कंपनियों की उड़ानें शामिल है। इनमें इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से विमानों का शेड्यूल दिया गया है। किसी नई कंपनी का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।
इधर, अनुमान लगाया जा रहा है कि अब अप्रैल से नई कंपनियां विमानों का प्रस्ताव डीजीसीए को सौंपेंगी।जबकि पटना एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग का काम अंतिम चरण में है। परिसर के भीतर यात्री सुविधाओं को लेकर उपकरणों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि वर्तमान स्थिति देखकर यह अनुमान किया जा रहा है कि अप्रैल के बाद भी कई काम जारी रहेंगे।