ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / PATNA TEJAS : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मची भगदड़, अचानक हो गया यह...

PATNA TEJAS : तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मची भगदड़, अचानक हो गया यह काम

PATNA TEJAS : पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन की पैंट्रीकार में ऑटोमैटिक फायर सिस्टम सक्रिय हो गया। गैस फैलने और पानी के छिड़काव से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई जिसके कारण ट्रेन को अमर शहीद जगदेव हाल्ट पर र

23-Aug-2025 09:03 AM

By First Bihar

PATNA TEJAS : इंडियन रेलवे से जुड़ीं एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब अचनाक से आग लगने की खबर उड़ गई। उसके बाद अफरा तफरी का माहौल कायामन हो गया है। हालांकि,बाद में रेलवे टीम ने सबकुछ नियंत्रण में कर लिया। 


दरअसल, तेजस राजधानी ट्रेन की पैंट्रीकार में ऑटोमैटिक फायर सिस्टम सक्रिय हो गया। गैस फैलने और पानी के छिड़काव से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई जिसके कारण ट्रेन को अमर शहीद जगदेव हाल्ट पर रोकना पड़ा। त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आई और रेलवे ने जांच के आदेश दिए। घटना रात 20:32 बजे अमर शहीद जगदेव हाल्ट स्टेशन के पास पोल संख्या 617/22 पर हुई।


बताया जा रहा है कि, पैंट्रीकार स्टाफ ने आग लगने की आशंका में चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन तत्काल रुक गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ऑन-ड्यूटी इलेक्ट्रिकल स्टाफ ने तुरंत पैंट्रीकार में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और सिस्टम को दुरुस्त किया। लगभग 11 मिनट बाद, रात 20:43 बजे ट्रेन को पुनः रवाना किया गया।


ट्रेन के लोको ने तत्काल इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल को दी। बताया जाता है कि ऑटोमैटिक फायर सिस्टम के अचानक सक्रिय होने से कर्मचारियों में भ्रम पैदा हुआ, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि, त्वरित कार्रवाई के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।


इधर, रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सिस्टम के अचानक सक्रिय होने का कारण क्या था। इस घटना से ट्रेन के संचालन में मामूली देरी हुई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी बोगी में यात्री इधर उधर भागने लगे।