ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / बिहार को बड़ा तोहफा, 18042 करोड़ की लागत से बनेगा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, जानिये...

बिहार को बड़ा तोहफा, 18042 करोड़ की लागत से बनेगा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, जानिये किन जिलों से होकर गुजरेगी सड़क

Patna-Purnia Expressway: बिहार के लोगों को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे और साहेबगंज-अरेराज-बेतिया फोरलेन सड़क के एलाइनमेंट को मंजूरी मिली है।

14-Feb-2025 11:40 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Patna-Purnia Expressway: केंद्र सरकार ने बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार में 18042 करोड़ की लागत से लगभग 282 किमी लम्बाई का पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे और 1447 करोड़ की लागत से एनएच-139 W अन्तर्गत लगभग 81 किमी लम्बाई के साहेबगंज-अरेराज-बेतिया पथांश के मार्गरेखन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसके लिए बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।


पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे वैशाली के मीरनगर से आरंभ होगा। वहां से यह समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा तथा मधेपुरा होते हुए एनएच-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) पर पूर्णिया के चांद भट्ठी तक जाएगा। इस एलाइनमेंट के तहत 21 बड़े पुल, 140 छोटे पुल, 11 आरओबी, 21 इंटरटेंज तथा 322 अंडर पास का निर्माण होगा। यह एक्सप्रेसवे 90 मीटर चौड़ाई में बनेगा। यह छह लेन का होगा। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के लिए भू-अर्जन का काम जल्द शुरू होगा। इसके बाद तीन साल के भीतर इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।


एनएच-139 W के साहेबगंज-अरेराज एवं अरेराज-बेतिया 4-लेन पथ की लम्बाई क्रमश: 38.36 किमी एवं 43.10 किमी होगी। इन परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 1446.86 करोड़ एवं 170.273 करोड़ का खर्च होगा। परियोजनाओं के निर्माण हेतु पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण एवं मुजफ्फरपुर जिलों में 45 मी चैड़ाई में भू-अर्जन कार्य किया जाएगा। गंडक के पूर्वी किनारे पर इस पथ के निर्माण से बौद्ध एवं जैन तीर्थ तथा पर्यटन स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगे।


राज्य में इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से राज्य के पिछड़े क्षेत्र के समाजिक और अर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। राज्य के सुदूर सीमांचल से पटना पहुंचने में लगने वाले समय में काफी कमी होगी। राज्य सरकार के अनुरोध पर इस परियोजना अन्तर्गत समस्तीपुर, सहरसा एवं मधेपुरा जिला मुख्यालयों को जोड़ने हेतु स्पर का निर्माण किया जाएगा।