दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Dec-2025 09:43 PM
By First Bihar
PATNA: हथियार लहराते फोटो खिचवाना और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। जब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हुई तब पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित एजी कॉलोनी से धड़ दबोचा। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तब युवक के पास से पिस्टल बरामद किया गया।
जिसे लहराते हुए उसने अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवाई थी और उसे वायरल किया था। उसे नहीं पता था कि पटना पुलिस अब पहले से ज्यादा एक्टिव हो गयी है। जब से सम्राट चौधरी ने गृह विभाग संभाला तब से पुलिस लगातार एक्शन में है। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बना रखी है। कही भी आपत्तिजनक विडियो या फोटो नजर आते ही पुलिस एक्शन में आ जाती है। यही हुआ इस युवक के साथ इसे चेहरा चमकाना सोशल मिडिया पर भारी पड़ गया।
उसने लोगों के दिल में डर पैदा करने के लिए ही इस तरह का फोटो अपलोड किया था। लेकिन उसे क्या मालूम की उसकी हरकत पर अब पटना पुलिस नजर बनाये रखी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पटना के रिहाइशी इलाका एजी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मूल रूप से झारखंड के धनबाद का रहने वाला है। एजी कॉलोनी में वह किराये के घर में रहता है। गिरफ्तार युवक की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो जेडीयू नेता और एमएलसी संजय गांधी के साथ दिख रहा है।
उसकी गाड़ी में भाजपा का झंडा भी लगा हुआ है। उसने पिस्टल कहां से लाया इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। संजय गांधी से क्या रिश्ता है, इसका भी पता लगा रही है। SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि पिस्टल लहराने का वीडियो 2 दिसंबर को संज्ञान में आया था। जिसके बाद युवक की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम के सदस्य उसी दिन से युवक की तलाश में लगी थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग इलाके में छापेमारी कर रही थी, तभी एजी कॉलोनी में पिस्टल के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। पूछताछ के बाद युवक को जेल भेजा जाएगा।

