ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

Bihar News: बिहार में बाढ़ राहत की राशि को मृतकों के खातों में भेजी गई, सूची में भारी गड़बड़ी का आरोप

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बाढ़ राहत की राशी को मृत लोगों के खाते में भेज दिया गया है।

Bihar News

01-Sep-2025 07:47 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बाढ़ राहत की राशी को मृत लोगों के खाते में भेज दिया गया है। दरअसल, यह मामला पटना से सटे बख्तियारपुर दियारा की है। प्रखंड की हरदासपुर दियारा, कालादियारा, रूपस महाजी, चिरैया रूपस और रामनगर सतभैया पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सात-सात हजार रुपये आए हैं, जिनमें कई लाभार्थियों स्वर्गवास हो गए है। 



दरअसल, मृतकों के बैंक खाते अब भी चालू हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया है। हरदासपुर दियारा के मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि उनके पंचायत में बाढ प्रभावितों की सूची में लगभग सौ लोग ऐसे हैं जो पंचायत के निवासी नहीं है। जबकि आठ से दस लोगों का निधन हो चुका है। उन्होंने आरोप लागया है कि बाढ़ पीड़ितों की सूची के लिए न तो अनुश्रवण समिति की राय ली गई और न ही किसी मुखिया से पारिवारिक जानकारी मांगी गई।


मुखिया का कहना है कि मृतकों की सूची जनप्रतिनिधियों ने सीओ को दी थी। इसके बावजूद जिला मुख्यालय के कर्मियों की लापरवाही से मृतकों के खाते में राशि भेजी गई है। उनका आरोप है कि रूपस महाजी के कई वार्डों में पति-पत्नी के खाते में भी बाढ़ सहायता राशि आई है।


बता दें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतकों के खाते में बाढ़ सहायता की राशि आई। हरदासपुर दियारा निवासी राम बालक राय, दीना राय,कैलाश राय,राम किशुन राय अलखदेव राय का निधन वर्ष 2024 से पहले हो चुकी है। लेकिन उनके बैंक खाते में बाढ़ सहायता की राशि 7-7 हजार रुपये भेजी गई। ऐसे ही अन्य चार पंचायतों के सैकड़ों मृतकों के खाते में बाढ़ राहत की राशि आई है।


हदरासपुर के मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सूची के बारे में न तो अनुश्रवण समिति की राय ली गई और न ही किसी मुखिया से पारिवारिक जानकारी मांगी गई। हमारे पंचायत में मृतकों और नहीं रहने वालों के खाते में बाढ़ राहत की राशि आई है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है।



बख्तियारपुर के सीओ ने कहा कि मुखिया से मृतकों के बैंक खाते में बाढ़ सहायता राशि भेजने की शिकायत मिली है। कुछ ऐसे भी परिवार है जिसमें पति-पत्नी दोनों के खाते में राशि जमा हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांचोपरांत राशि लौटने की कार्रवाई होगी। साथ ही मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि राहत राशि वितरण से पहले पंचायत स्तर पर सत्यापन अनिवार्य किया जाए, और अनुश्रवण समिति की संलिप्तता को अनिवार्य बनाया जाए। इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकेगा।