ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

Patna Auto Permission:अब परमिशन के बिना पटना में नहीं चलेंगे ऑटो, 3 जोन और 26 रूट तय!

Patna Auto Permission:पटना में ऑटो चलाने के लिए अब नियम सख्त हो गए हैं। मई से बिना परमिशन कोई भी ऑटो शहरी क्षेत्र में नहीं चल सकेगा। जानिए कैसे तय किए गए हैं तीन जोन और 26 रूट।

पटना ऑटो परमिशन, ऑटो रूट जोन, पटना ऑटो आवेदन, ऑटो संचालन नियम, पटना ट्रैफिक, परमिशन से ऑटो, पटना ई-रिक्शा रूल्स, ऑटो निबंधन प्रक्रिया, तीन जोन ऑटो रूट, पटना परिवहन योजना,Patna Auto Permission, Auto Ro

20-Apr-2025 08:02 AM

By First Bihar

Patna Auto Permission: राजधानी में ऑटो और ई-रिक्शा के बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब पटना शहरी क्षेत्र में ऑटो परिचालन के लिए परमिशन लेना जरूरी होगा। इसके लिए पूरे शहर को तीन जोन – नीला, हरा और पीला – में बांटा गया है और कुल 26 निर्धारित रूट तय किए गए हैं।


पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर मिलेगा परमिट

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार (RTA) के मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि परमिशन प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड होगी। इच्छुक ऑटो चालक निर्धारित तिथि पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिनका आवेदन पहले होगा, उन्हें पहले परिचालन की अनुमति मिलेगी।

जाम से मिलेगी राहत

प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े के निर्देश पर इस योजना को अंतिम रूप दिया गया है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डीटीओ और ट्रैफिक एसपी ने मिलकर योजना तैयार की है। यातायात पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्र में 22,000 ऑटो चलाए जा सकते हैं। इनमें से 20,000 ऑटो तीन जोनों में और 2,000 ऑटो फ्री जोन में चलेंगे।

क्या है योजना का उद्देश्य?

इस व्यवस्था का उद्देश्य शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करना, अनियंत्रित ऑटो संचालन को रोकना और प्रमुख स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट आदि पर सुव्यवस्थित रिजर्व ऑटो सेवा प्रदान करना है।

ऑटो चालक और यूनियन रहें तैयार

इस संबंध में जल्द ही अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे, जिससे सभी ऑटो संचालक समय पर आवेदन कर सकें। यूनियनों को भी पहले से सूचना दे दी जाएगी।


शहर को 3 जोन (नीला, हरा, पीला) में बांटा गया

26 रूट तय किए गए

22,000 ऑटो को ही परमिशन

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कंप्यूटराइज्ड आवेदन

परमिट के बिना नहीं चल सकेंगे ऑटो

मई से लागू होगी नई व्यवस्था


नीला जोन

● जीपीओ, गर्दनीबाग, अनीसाबाद, फुलवारी और खगौल

● अनीसाबाद गोलंबर, जीरोमाइल, बैरिया बस स्टैंड

● फुलवारीशरीफ, बिरला कॉलोनी, जगदेव पथ

● मीठापुर, गया लाइन गुमटी, पुरंदरपुर, सिपारा पुल से पुनपुन

● अगमकुआं शीतला मंदिर, जीरोमाइल, बैरिया बस स्टैंड


  हरा जोन

● नाला रोड, सीडीए बिल्डिंग, पटना जंक्शन

● बुद्ध मूर्ति, लोहानीपुर, खेमनीचक

● गांधी मैदान, अशोकराजपथ, दीदारगंज, मालसलामी, पटना सिटी

● टाटा पार्क, कंकड़बाग, कुम्हरार, गुलजारबाग, पटना सिटी

● टाटा पार्क, कंकड़बाग, हनुमाननगर

● करबिगहिया, कंकड़बाग, हनुमाननगर

● करबिगहिया, सिपारा पुल, जीरोमाइल, बैरिया बस स्टैंड

● गायघाट, कुम्हरार, बहादुरपुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल

● गायघाट, कुम्हरार, बहादुरपुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल

● गायघाट, गुलजारबाग, पटना सिटी

● करबिगहिया, जीरोमाइल, हाजीपुर


पीला जोन

● मल्टीलेवल पार्किंग, राजाबाजार, आशियाना, जगदेव पथ सगुना मोड़

● मल्टीलेवल पार्किंग , बोरिंग रोड, पाटलिपुत्र कुर्जी मोड़

● रूपसपुर, दीघा

● गांधी मैदान बांसघाट, राजापुर पुल, कुर्जी, दीघा, दानापुर

● गांधी मैदान, राजापुर पुल, बोरिंग कैनाल रोड , बोरिंग रोड चौराहा

● गांधी मैदान, राजाबाजार, आशियाना, सगुना मोड़

● गांधी मैदान, फ्रेजर रोड,पटना जंक्शन

● जीपीओ, सगुना मोड़, दानापुर

● आशियाना मोड़ से दीघा