ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस खोज रही थी शराब: मिलने लगी हथियार, 4 तस्कर गिरफ्तार Bihar RTPS certificate : बिहार में जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नियम बदले, अब दस्तावेज की जानकारी देना अनिवार्य बिहार के इस मंदिर में सवा किलो चांदी की आभूषण चोरी: देवी-देवताओं के मुकुट, झांप और तीर-धनुष गायब क्या नीतीश कुमार बदलेंगे अपना फैसला: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कही बड़ी बात, आज शाम बैठक में क्या होगा Patna crime news : पटना में गाली-गलौज के बाद युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर; पुलिस जांच में जुटी YouTube पर 1 लाख व्यूज से कितनी होती है कमाई ? जानिए वीडियो से पैसे कमाने का पूरा गणित Bihar politics : 'हमारो अपन ऐलान है ...', नीतीश चले दिल्ली… क्या मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह देंगे इस्तीफा? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान Bihar Politics : बिहार में नई सियासी खिचड़ी ! सम्राट चौधरी ने की सीएम से 25 मिनट तक मुलाकात, तुरंत बाद विजय सिन्हा पहुंचे आवास; बिहार में नया सीएम कौन? बिहार के 4 लाख छात्रों को बड़ी राहत: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सुधार की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते है अपडेट Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Patna Airport: पटना एयरपोर्ट धमकी मामले में बड़ा खुलासा, विदेशी कंपनी के मेल से भेजा गया मैसेज; अब CBI करेगी जांच

Patna Airport: बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की मदद लेने जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरा ईमेल...

02-Jul-2025 07:39 AM

By First Bihar

Patna Airport: बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की मदद लेने जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरा ईमेल "Atomicmail" प्लेटफॉर्म से भेजा गया था, जो एक अनाम (anonymous) ईमेल सेवा है और उसकी सेवा एक विदेशी कंपनी "Astenia" द्वारा दी जा रही है।


जानकारी के मुताबिक, धमकी वाला मेल 28 जून को एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्राप्त हुआ था, जिसमें एयरपोर्ट को उड़ाने की बात कही गई थी। मेल भेजने वाले की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, क्योंकि Atomicmail एक ऐसी ईमेल सेवा है जो यूज़र की पहचान छुपाने के लिए जानी जाती है। यह सेवा Astenia नामक कंपनी द्वारा संचालित की जाती है, जो विदेशी सर्वरों का उपयोग करती है।


पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण अब इसे CBI की तकनीकी शाखा को सौंपने या उनसे डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस को शक है कि मेल भेजने में VPN और प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जांच एजेंसियों को लोकेशन ट्रैक करने में दिक्कत हो रही है।


इस धमकी के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। CISF, बिहार पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर पूरे परिसर की तलाशी ली। यात्रियों की जांच प्रक्रिया भी और सख्त कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला है।


धमकी भरे मेल की कॉपी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित की गई है। Astenia कंपनी और Atomicmail प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रयास किया जा रहा है। CBI से डिजिटल ट्रैकिंग और इंटरनेशनल सर्वर एक्सेस में सहयोग मांगा गया है।


पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने कहा यह एक गंभीर साइबर-आतंकी चेतावनी हो सकती है। मेल भेजने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाने के लिए तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। हम CBI की मदद से इस मामले की तह तक जाएंगे। 

रिपोर्ट- प्रेम राज