बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
23-Aug-2025 02:11 PM
By First Bihar
BIHAR TEACHER NEWS : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो-गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बांका से निकलकर सामने आया है। जहां एक मृत टीचर के ऊपर FIR कर दिया गया। वह भी कोई एक FIR नहीं बल्कि 5 FIR किए गए हैं। इसके बाद अब यह पूरा मामला सुर्ख़ियों में आ गया है। आसपास के लोग भी यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर मृत इंसान पर FIR कैसे संभव है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार में एक मृत शिक्षक पर एफआईआर का अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां बांका जिले के शंभूगंज में फर्जी सर्टिफिकेट के मामले में शिक्षक निरंजन कुमार पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने केस दर्ज करा दिया। यहां अहम बात यह है कि जिस टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। उसकी मृत्यु 5 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद टीचर के परिजन भी इस बात से हैरान हैं।
इस मामले में शिक्षक के परिजन का कहना है कि उन्होंने प्रखंड बीआरसी से लेकर शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय तक मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि भेज दी थी। इसके बावजूद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मृत शिक्षक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। मिर्जापुर पंचायत के सोंडीहगांव निवासी निरंजन कुमार कई वर्षों तक प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में पदस्थापित थे।
बताया जाता है कि, साल 2020 में कोरोना काल के दौरान टीचर निरंजन कुमार की मौत हो गई थी। मृतक पर केस होने से शिक्षा विभाग से लेकर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो तक लापरवाही सामने आई है।
इधर, थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को निरंजन कुमार के डेथ सर्टिफिकेट परिजन ने थाने में दिया है। इस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं, निगरानी की जांच में निरंजन के साथ सोनवर्षा की शिक्षिका पल्लवी कुमारी का सर्टिफिकेट भी फर्जी पाया गया। पल्लवी प्राथमिक विद्यालय जगतापुर में कार्यरत थीं। वह भी साल 2018 से लापता हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...