ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / bihar / patna-news / Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए...

Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव

Milk Price Hike: आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

30-Apr-2025 07:25 AM

By First Bihar

Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। अब उन्हें दूध की कीमत चुकाने के लिए जेब से अधिक रुपए खर्च करने होंगे। इसके बाद अब इसको लेकर  हरतरफ चर्चा का बाजार तेज हो गया है। आइए जानते हैं कि क्या है इसको लेकर ताजा अपडेट। 


दरअसल, मदर डेयरी ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 30 अप्रैल से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में दूध एवं डेयरी प्रोडक्ट्स की विक्रेता मदर डेयरी ने खरीद लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। 


इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में टोन्ड दूध (थोक बिक्री) की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, फुल क्रीम दूध (पाउच) की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 69 रुपये प्रति लीटर होगी। टोन्ड दूध (पाउच) की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57 रुपये जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत 49 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। मदर डेयरी ने गाय के दूध की कीमत भी 57 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 59 रुपये प्रति लीटर कर दी है।


मालूम हो कि, मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स मंचों के जरिये दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। उन्होंने कहा, “हम अपने दुग्ध उत्पादक किसानों की आजीविका का समर्थन करते हुए उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” अधिकारी ने कहा कि यह मूल्य संशोधन बढ़ी हुई लागत का केवल आंशिक प्रभाव दर्शाता है, जिसका उद्देश्य किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के हितों का ख्याल रखना है।


इधर, मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, “खरीद लागत में जबरदस्त बढ़ोतरी से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है। पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है।”