बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
12-Feb-2025 07:46 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में 27 लाख से अधिक सिम कार्ड बंद कर दिए जाएंगे। दूर संचार विभाग ने इसके लिए तीन महीने का समय दिया है। बिहार में 9 से अधिक सीम रखने वाले ऐसे 27.55 लाख नंबर को चिन्हित किया गया है। फिलहाल ऐसे यूजर्स को 9 सीम चुनने का विकल्प दिया गया है। अगर तय समय के भीतर यूजर्स इसकी जानकारी नहीं देते हैं तो 10वां सीएम स्वतः बंद कर दिया जाएगा।
दरअसल, साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए दूर संचार विभाग ने यह कदम उठाया है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में पांच हजार से अधिक ऐसे लोग हैं जिनके पास पांच से 6 हजार सिम हैं जबकि हजारों यूजर्स के पास 9 से अधिक सिम हैं। ऐसे यूजर्स को फिलहाल तीन महीने का समय दिया गया है। इसके बाद 9 से अधिक सिम रखने वाले लोगों का 10वां सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा।
जिन नंबरों को चिन्हित किया गया है, उसमें तीन लाख सरकारी कंपनी के सिम हैं जबकि 24 लाख सिम निजी कंपनियों के हैं। दूस संचार विभाग ने संबंधित कंपनियों को इसकी जानकारी दे दी है और कंपनी को भी कहा है कि वह अपने यूजर्स को इसकी जानकारी दें। 90 दिन के बाद ऐसे नंबरों को बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि पहले सिम कार्ड यूज करने की कोई संख्या निर्धारित नहीं थी लेकिन इसका फायदा साइबर अपराधी उठाने लगे थे। एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड लेकर उसका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। इसको देखते हुए सरकार ने सिम कार्ड रखने की संख्या निर्धारित कर दी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सरकार के इस कदम से साइबर अपराध के मामलों में कमी आएगी।