ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह

Bihar Road Projects : मीठापुर से सिपारा तक एलिवेटेड रोड इस महीने होगा चालू, इतना काम है बाकी; तेज रफ्तार से भर्राटा भरेंगी गाड़ियां

मीठापुर महुली एलिवेटेड रोड, पटना एलिवेटेड रोड, बिहार रोड प्रोजेक्ट, मीठापुर सिपारा फ्लाईओवर, पटना ट्रैफिक अपडेट, एनएच 30 एलिवेटेड रोड, पटना इंफ्रास्ट्रक्चर, बिहार सड़क निर्माण

06-Jan-2026 10:35 AM

By First Bihar

Bihar Road Projects : पटना समेत पूरे बिहार में सड़कों और पुलों के विकास को लेकर लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इन्हीं अहम परियोजनाओं में से एक है मीठापुर–महुली एलिवेटेड रोड, जिसका लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इस इंतजार के खत्म होने की घड़ी नजदीक आ गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।


इस परियोजना के पूरा होने से पटना शहर के दक्षिणी हिस्से में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने वाली है। खासतौर पर मीठापुर से महुली होते हुए पुनपुन, जहानाबाद, गया और औरंगाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर काफी सुगम और तेज हो जाएगा।


सिपारा से महुली के बीच एलिवेटेड रोड पहले से चालू

मीठापुर–महुली एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल सिपारा से महुली के बीच का हिस्सा पहले ही चालू किया जा चुका है। भूपतिपुर के पास बने रैंप के जरिए वाहन चालक एलिवेटेड रोड पर चढ़कर सीधे महुली की ओर जा सकते हैं। इस हिस्से के चालू होने से दक्षिण पटना के कई इलाकों में ट्रैफिक का दबाव पहले ही कुछ हद तक कम हुआ है। परियोजना के फेज-2 के तहत मीठापुर से सिपारा के बीच लगभग 2.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है, जो इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे अहम और चुनौतीपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।


अब कितना काम बाकी है?

मीठापुर से सिपारा के बीच बन रहे एलिवेटेड रोड में अब सिर्फ 11 स्पैन पर कास्टिंग का काम बचा हुआ है। यह काम मुख्य रूप से चाणक्या मैनेजमेंट संस्थान से न्यू बाइपास के बीच के हिस्से में किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मीठापुर से चाणक्या मैनेजमेंट संस्थान तक सुपर स्ट्रक्चर का काम पहले ही पूरा हो चुका है।


सिपारा साइड से देखा जाए तो सिपारा से न्यू बाइपास के उत्तर हिस्से तक का निर्माण कार्य कंपलीट हो चुका है। बचे हुए हिस्से में न्यू बाइपास के पास लाउंचर लगाया गया है, जिसकी मदद से कास्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, निर्माण एजेंसी ने काम की रफ्तार बढ़ा दी है ताकि तय समयसीमा के भीतर प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके।


जुलाई तक निर्माण, अगस्त में उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, जुलाई 2026 के अंत तक एलिवेटेड रोड का पूरा निर्माण कार्य खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद फाइनल टच, सुरक्षा जांच और ट्रायल के बाद अगस्त 2026 में इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। रोड खुलते ही मीठापुर से महुली के बीच आवागमन में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा।


सड़क के ऊपर सड़क: पटना की दूसरी बड़ी उपलब्धि

इस प्रोजेक्ट की एक खास बात यह है कि यह पटना शहर की दूसरी सड़क होगी जो सड़क के ऊपर से गुजरेगी। मीठापुर से सिपारा के बीच यह एलिवेटेड रोड एनएच-30 को पार करती है। इससे पहले बेली रोड में रूपसपुर नहर के पास फ्लाइओवर के ऊपर दीघा से एम्स तक पाटलि पथ गुजरता है, जिसे शहर की एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है।


9 किलोमीटर का सफर सिर्फ 7–8 मिनट में

एलिवेटेड रोड के चालू होने के बाद मीठापुर से महुली तक लगभग 9 किलोमीटर का सफर मात्र 7 से 8 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ पटना शहर के भीतर ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, बल्कि पटना से जहानाबाद, गया और औरंगाबाद की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। कुल मिलाकर, मीठापुर–महुली एलिवेटेड रोड पटना के ट्रैफिक सिस्टम को नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट साबित होगा और राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक और अहम अध्याय जोड़ेगा।