BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
19-Mar-2025 09:11 AM
By KHUSHBOO GUPTA
JP Ganga Path: जेपी गंगा पथ के विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। करीब 7000 करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट बन रहा है। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार का आवागमन सुगम होगा। पटना के जेपी गंगा पथ का दीघा से कोईलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक और दीदारगंज से मोकामा तक विस्तार करने की मंजूरी मिलने के बाद अब इसके निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गयी है। डीपीआर बनाने और टेंडर निकालने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने निर्माण के कार्य में तेजी लाने को लेकर समीक्षा भी की है। जेपी गंगा पथ का विस्तार होने पर सात पुलों से इसकी कनेक्टिविटी होगी। जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के आवागमन में सहूलियत होगी। कोईलवर से वीर कुंवर सिंह सेतु तक और दीदारंगज से मोकामा तक इसके विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गयी है।
बताया जा रहा है कि इसे बनाने के लिए चयनीत कंसल्टेंट के द्वारा प्रिलिमिनरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (PPR) इस महीने के अंत तक सौंप दिया जाएगा। जिसके आधार पर डीपीआर बनाने के साथ टेंडर निकालने का काम अगले महीने होगा। ये प्रोजेक्ट 7000 करोड़ रुपये से तैयार होगा। इस प्रोजेक्ट में दीघा से कोईलवर तक और दीदारगंज से अथमलगोला तक जेपी गंगा पथ का निर्माण कार्य बिहार राज्य पथ विकास निगम की देखरेख में होगा। वहीं अथमलगोला से मोकामा तक पथ निर्माण विभाग की निगरानी में काम होना है।