BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च
09-Mar-2025 04:41 PM
By First Bihar
Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे पर आज पार्टी कार्यालय के समक्ष धरना दिया है.इसके बाद बिहार की राजनीतिक तपिश बढ़ गई है. जेडीयू ने तेजस्वी यादव को सलाह दिया है कि आप सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना दीजिए.
जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरक्षण के मुद्दे पर धरने को नौटंकी करार दिया और कहा कि पटना में धरना देने की बजाय उन्हें सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से 5 अहम सवाल पूछे. जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने पूछा कि सीबीआई, ईडी जैसे संस्थाओं के सामने भ्रष्टाचार के मामले में पेश होने में लज्जा महसूस नहीं होती है? आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट में खुद अथवा वकीलों के माध्यम से पेश होने में शर्म क्यों आती है ?
जेडीयू प्रवक्ता ने अगला सवाल पूछा, लालू प्रसाद यादव जननायक कर्पूरी ठाकुर को जीप के लायक नहीं समझते थे आज उनके नाम की माला क्यों जप रहे हैं? संयुक्त मोर्चा सरकार में लालू प्रसाद यादव केंद्र में किंगमेकर की भूमिका थे तो जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न क्यों नहीं दिला पाए ?तेजस्वी यादव को ये सलाह है कि लालू प्रसाद यादव को कैदी रत्न दिलाने के लिए धरना दें और बिहार विधान मंडल के चलते सत्र में सदन में प्रस्ताव रखें. ईडब्ल्यूएस को जब 10 फीसदी आरक्षण का प्रस्ताव लाया जा रहा था तो राजद उसकी मुखर विरोधी थी या नहीं ?