ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / INDIAN RAILWAY : पटना से श्रीमाता वैष्णो देवी जाना होगा कठिन ! रेलवे...

INDIAN RAILWAY : पटना से श्रीमाता वैष्णो देवी जाना होगा कठिन ! रेलवे ने जम्मू जाने वाली कई ट्रेनों को किया कैंसिल, जानिए वजह

indian railway : पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 18 जनवरी से 4 मार्च तक रद रहेगी। जम्मूतवी से पटना आने वाली अर्चना एक्सप्रेस भी 15 जनवरी से 5 मार्च तक रद रहेगी। रेलवे ने जम्मूतवी स्टेशन

15-Jan-2025 07:30 AM

By First Bihar

पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 18 जनवरी से 4 मार्च तक रद रहेगी। इसके साथ ही जम्मूतवी से पटना आने वाली अर्चना एक्सप्रेस भी 15 जनवरी से 5 मार्च तक रद रहेगी। रेलवे ने यह फैसला जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास के कारण लिया है। इस दौरान कई के रूट में बदलाव किया है। यहां विस्तार से ट्रेनों का बदला हुआ शेड्यूल।


दरअसल, भारतीय रेलवे की ओर से जम्मूतवी स्टेशन का पुनर्विकास किए जाने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद कर दिया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं। यहां पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य काफी जोर-शोर से किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई विकास कार्य यहां पर किए जा रहे हैं। ऐसे में पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस को 18 जनवरी से चार मार्च तक रद कर दिया गया है। वहीं जम्मूतवी से पटना आने वाली अर्चना एक्सप्रेस 15 जनवरी से पांच मार्च तक के लिए रद कर दिया गया है।


इसके अलावा सियालदह से जम्मूतवी जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 24 फरवरी एवं तीन मार्च को रद रहेगी। जम्मूतवी से सियालदह जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 26 फरवरी एवं पांच मार्च को रद रहेगी। कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 19, 26 जनवरी एवं दो , नौ, 16, 23, तथा दो मार्च को रद रहेगी।


जबकि श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस 22, 29 जनवरी , पांच, 12, 19, 26 फरवरी, तथा पांच मार्च को रद रहेगी। बरौनी से जम्मूतवी जाने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस नौ, 16, 23 फरवरी एवं दो मार्च को रद रहेगी। कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी एक एवं चार मार्च को रद रहेगी। गुवाहाटी से जम्मूतवी जाने वाली लोहित एक्सप्रेस तीन मार्च को रद रहेगी। जम्मूतवी से भागलपुर जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस चार मार्च को रद रहेगी।


इधर, महाकुंभ 2025 के मद्देनजर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन से गुजरने वाली पूर्व मध्य रेल की पांच जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिर्वतन किया गया है। ये ट्रेनें डीडीयू-वाराणसी-प्रयागराज-मानिकपुर के बजाए डीडीयू-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहराव के साथ चलायी जाएगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने निम्न जानकारी दी।