BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च
09-Mar-2025 09:22 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में महिलाओं का सफर सुविधाजनक और सुरक्षित हो, इसके लिए पिंक बस चलाने का एलान बिहार सरकार के मंत्री ने अपने बजट भाषण में किया था। इसके बाद अब इसको लेकर काम होने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही लगभग डेट भी तय कर लिए गए हैं पिंक बस सेवा शुरू कर दिया है। इसकी सुविधा अप्रैल के पहले सप्ताह से मिलनी शुरू होगी।
पहले चरण में पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में यह सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए 20 पिंक बस तैयार कर ली गयी है। इसको 31 मार्च तक पटना लाया जाएगा। इसमें दस बस पटना में और पांच-पांच बस भागलपुर और मुजफ्फरपुर में चलायी जाएगी। पिंक बस को चलाने के लिए परिवहन निगम की ओर से महिला ड्राइवर की खोज भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए एजेंसी का चयन किया गया है।
संबंधित एजेंसी के माध्यम से महिला ड्राइवर लिये जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस की जांच होगी। अनुभव देखा जाएगा। कई चरणों में जांच के बाद ही महिला ड्राइवर रखी जाएगी। कुल 20 ड्राइवर और 20 कंडक्टर को रखा जाएगा। इसके अलावा दस ड्राइवर और रखीं जाएंगी जिससे किसी तरह की दिक्कतें होने पर ड्राइवर को रिप्लेस किया जा सकेगा।
बस के मार्ग तय करने में स्कूल और कॉलेज का समय का ख्याल रखा जाएगा। बस उसी मार्ग में चलेगी जिससे अस्पताल पहुंचना आसान हो। स्कूल और कॉलेज की छात्राओं को पहुंचने में आसानी हो। कोशिश की जाएगी कि राजधानी पटना और इसके आसपास की जगहों पर पहुंचने में महिलाओं को निजी बस, ऑटो आदि का सहारा नहीं लेना पड़े।
बता दें कि बिहार सरकार ने इस बार के बजट में पिंक बस की सुविधा देने की घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं को आने-जाने में सुविधा हो, इसके लिए पिंक बस चलायी जाएगी। राज्य के हर प्रमुख शहरों में पिंक बस चलायी जाएगी। पहले चरण की तैयारी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने शुरू कर दी है। निगम की मानें तो पिंक बस को एसएमएल एपसू जू नाम की एजेंसी ने तैयार किया है। बस को पूरा गाढ़ा गुलाबी रंग का बनाया है। आगे-पीछे चारों तरफ गुलाबी रंग है। बस में 60 से 70 सीटें होंगी। तीनों शहरों में एक ही दिन एक साथ बस का परिचालन शुरू होगा।