बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
03-Mar-2025 11:38 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Greater Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान 25 साल की जरूरतों को ध्यान में रख कर 32 परियोजनाएं तैयार की गयीं हैं। इन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ उनके काम को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गयी है। परियोजनाओं का क्रियान्वयन होने से तीन साल में पटना का कायापलट हो जाएगा। करीब 3 साल में ग्रेटर पटना बस जाएगा। इन परियोजनाओं पर लगभग 10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शहर के साथ ग्रामीण इलाके में सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ने से विस्तार के साथ आवागमन में और अधिक सहूलियत होगी।
वहीं पुनपुन-राजगीर के बीच एक तीसरा एयरपोर्ट के निर्माण की संभावना है। एयरपोर्ट निर्माण की सैद्धांतिक सहमति का इंतजार हो रहा है। सहमति के बाद जमीन की तलाश की जायेगी। पटना के डीएम ने बताया कि पालीगंज में निबंधन कार्यालय काम शुरू करेगा। बाढ़ के उमानाथ मंदिर में 480 मीटर रिवर फ्रंट के साथ सीढ़ी घाट का निर्माण होगा। नगर विकास व पर्यटन विकास मिलकर काम करेगा। वहीं दीदारगंज से पुनपुन तक बांध पर सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। डीएम ने बताया कि जेपी गंगापथ के विस्तार में शेरपुर व शाहपुर के पास कनेक्टिविटी होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। गंगापथ के कोईलवर से मोकामा तक सात पुलों से जुड़ने पर उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान होगा।
इसके साथ ही बाढ़ व पालीगंज को छोड़ कर शेष चार अनुमंडल क्षेत्रों में विस्तार के लिए जिला प्रशासन की ओर से ग्रेटर पटना बनाने का प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को दिया गया है। इससे टाउनशिप बसाने, उस क्षेत्र में सड़क, नाला-नाली,ड्रेनेज आदि का निर्माण हो सकेगा। सड़कों के निर्माण का काम लगभग डेढ़ साल में और बड़ी योजनाओं में जेपी गंगापथ, पटना रिंग रोड सहित अन्य बड़ी सड़कों का निर्माण दो साल से अधिक समय में पूरा होगा। स्वीकृत योजनाओं से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।