बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
14-Feb-2025 07:18 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत से जुड़ी हर परेशानी खत्म होने वाली है। इसको लेकर सरकार ने बड़ी व्यवस्था कर दी है। विभाग ने दो ऐसे फोन नंबर जारी किए है, जहां संपर्क करने पर आपके दरवाजे तक सरकारी रेट पर बालू पहुंचाया जाएगा।
बिहार के डिप्टी सीएम और खान एवं भू-तत्व विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आम लोगों को उनकी मांग के हिसाब से बालू उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसको लेकर विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी बालू प्राप्त करने में परेशानी है तो वह विभाग के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर- 0612-2215360 और मोबाइल नंबर- 9472238821 पर संपर्क कर बालू प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन नंबरों पर फोन करने के बाद आपके दरवाजे तक बालू पहुंच जाएगा। लोगों को बालू सुगमता से मिले इसके लिए खनन निगम के माध्यम से भी बालू की आपूर्ति के विकल्प पर विचार हो रहा है। बालू मित्र पोर्टल की व्यवस्था भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। जिससे बालू के अवैध खनन, बिक्री और कालाबाजारी पर विराम लगाते हुए मांग के अनुरूप बालू उपलब्ध कराने में सफलता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बालू मित्र पोर्टल बनाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का सहयोग भी लिया गया है। इस पोर्टल पर जिलों में बालू की उपलब्धता के साथ ही उसकी कीमतें भी दर्ज होंगी। विभाग अन्य राज्य से बिहार आने वाले खनिजों के विपणन की व्यवस्था को सुचारु और सुसंगत बनाने में जुटा है। इसके लिए ट्रांजिट परमिट की व्यवस्था की जा रही है। पूरी उम्मीद है कि अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास की व्यवस्था शीघ्र प्रभावी कर दी जाएगी।