सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Apr-2025 02:31 PM
By GANESH SHAMRAT
PATNA: मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के चचेरे भाई की पोती की आज 30 अप्रैल को शादी है। अनंत सिंह ने शादी में शामिल होने के लिए अर्जी दी थी। उनकी अर्जी को स्वीकृत करते हुए सीजीएम 1 के कोर्ट ने शादी में शामिल होने का आदेश दिया है। एक दिन का पैरोल मिलने के बाद अनंत सिंह 24 घंटे जेल से बाहर रहेंगे। अब वो कुछ ही देर बाद पटना के बेऊर जेल से बाढ़ के लदमा के लिए रवाना होंगे।
बता दें कि मोकामा शूटआउट केस में 24 जनवरी से अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं। 22 जनवरी की शाम मोकामा के नौरंगा में फायरिंग हुई थी। जिसके बाद अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास सहित दूसरी धाराओं में केस दर्ज पुलिस ने किया था। पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने, गाली गलौज करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे आरोप अनंत सिंह पर लगाए गए थे।
पिछले कुछ दिनों से पहले पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के IGIMS अस्पताल में इलाजरत थे। लेकिन घर में पोती की शादी में शामिल होने के लिए एक दिन का पेरोल मिला है। पोती की शादी में शामिल होने के बाद कल 01 मई को उन्हें पटना के बेऊर जेल में सरेंडर करना होगा।
बता दें कि इससे पहले मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 5 मई 2024 को सरकार ने 15 दिनों की पैरोल दी थी। यह पैरोल उन्हें अपनी पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे के लिए मिली थी। पैरोल अवधि के दौरान अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर जेडीयू के उम्मीदवार ललन सिंह के लिए चुनाव प्रचार किया था।
उनकी पैरोल अवधि 20 मई 2024 को समाप्त हो गई थी जिसके बाद उसी दिन रात में अनंत सिंह ने पटना के बेऊर जेल में सरेंडर कर दिया था। आज पोती की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें एक दिन का पैरोल मिला है। अनंत सिंह पटना से बाढ़ के लदमा के लिए रवाना हो गये हैं। लदमा में उनके समर्थक अपने नेता की स्वागत के लिए खड़े हैं। वो छोटे सरकार का लदमा आने का इंतजार कर रहे हैं। पूरे इलाके में इस बात की चर्चा फैल गयी कि छोटे सरकार शादी में आ रहे हैं।