ब्रेकिंग न्यूज़

Success Story: मसूरी की ट्रेनिंग से अलवर तक: दो आईएएस अधिकारियों की सादगी भरी शादी बनी मिसाल, खूब हो रहे चर्चे Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा भूमिहार ब्राह्मण का मुद्दा, मंत्री विजय सिन्हा ने दिया बड़ा बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Vidhan Sabha : '2026 में भी पीपल पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ना पड़ता है ...', स्कूल के जमीन पर माफिया ने कर लिया है अतिक्रमण; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha : मंत्री ने खुद स्वीकार बिहार में होती है खाद कालाबजारी, BJP विधायक ने कहा - एक्शन की बात झूठी ! जमीन पर नहीं दिख रहा कोई असर Bihar Assembly : वह प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या ? विजय सिन्हा की जगह जीवेश मिश्रा देने लगे जवाब, BJP विधायक ने ही उठा दिया सवाल; पढ़िए फिर क्या हुआ बिहार विधानसभा में कृषि विभाग पर हंगामा: बीज प्रमाणन घोटाले में बड़े अफसरों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई? जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Bihar News: सात समंदर पार की मोहब्बत, सनातन परंपरा की बारात: मिशेल और बैलेस्टिक ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी Bihar Vidhan Sabha : 'कोई हमको वोट दें या नहीं दें ...', कटौती प्रस्ताव पर अशोक चौधरी के बयान पर विस में हंगामा, विपक्ष के विधायक ने कहा - मंत्री ने कहा नहीं करेंगे आपके यहाँ काम

RC Download Online: RC खो गई? रहिए टेंशन फ्री, इस स्टेप से चुटकियों में कर सकते हैं डाउनलोड; जानिए क्या है पोर्टल का नाम

RC खो गई? mParivahan ऐप और Parivahan पोर्टल से घर बैठे डुप्लीकेट डिजिटल आरसी डाउनलोड करें। जानें पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी स्टेप्स।

RC Download Online: RC खो गई? रहिए टेंशन फ्री, इस स्टेप से चुटकियों में कर सकते हैं डाउनलोड; जानिए क्या है पोर्टल का नाम

19-Feb-2026 08:58 AM

By First Bihar

RC Download Online : कार या बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) खो जाना, फट जाना या गुम हो जाना वाहन मालिकों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। खासकर तब जब ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान दस्तावेज दिखाने को कहती है। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल इंडिया के दौर में आप घर बैठे कुछ आसान स्टेप्स में अपनी डुप्लीकेट या डिजिटल आरसी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए न तो आरटीओ के चक्कर लगाने की जरूरत है और न ही किसी एजेंट की मदद लेने की।


दरअसल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने देशभर के वाहनों का डेटा एक केंद्रीकृत ऑनलाइन सिस्टम में सुरक्षित रखा है। इसी के तहत mParivahan ऐप और Parivahan Sewa पोर्टल के जरिए वाहन मालिक अपनी गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। यही नहीं, जरूरत पड़ने पर आरसी की डिजिटल कॉपी भी डाउनलोड की जा सकती है।


ऐसे करें डिजिटल आरसी डाउनलोड

डिजिटल आरसी डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको mParivahan ऐप डाउनलोड करना होगा या parivahan.gov.in पोर्टल पर विजिट करना होगा। वेबसाइट या ऐप खोलने के बाद मेन्यू में ‘RC Download’ या ‘Vehicle Related Services’ का विकल्प चुनें।


इसके बाद अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। अगला स्टेप है चेसिस नंबर के आखिरी पांच अंक भरना। यह जानकारी आपकी गाड़ी के दस्तावेजों या इंश्योरेंस पेपर में मिल जाएगी। जैसे ही आप यह जानकारी भरेंगे, आपके उस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा जो आरटीओ में रजिस्टर्ड है। ओटीपी दर्ज करते ही आपकी गाड़ी की आरसी की डिजिटल कॉपी स्क्रीन पर दिखाई देगी। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे ऐप में सेव रख सकते हैं।


क्या डिजिटल आरसी मान्य है?

यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि क्या मोबाइल में मौजूद डिजिटल आरसी ट्रैफिक चेकिंग के दौरान मान्य होगी? जवाब है – हां। भारत सरकार के नियमों के अनुसार डिजिलॉकर या mParivahan ऐप में उपलब्ध डिजिटल दस्तावेज पूरी तरह वैध हैं। ट्रैफिक पुलिस इन्हें स्वीकार करती है। यानी अब आपको हर समय कागजी आरसी साथ लेकर चलने की मजबूरी नहीं है। हालांकि, अगर आप गाड़ी बेचने जा रहे हैं या किसी बैंकिंग या कानूनी प्रक्रिया में दस्तावेज जमा करने हैं, तो प्रिंटेड कॉपी रखना एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।


मोबाइल नंबर है सबसे अहम कड़ी

इस पूरी प्रक्रिया में सबसे जरूरी चीज आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है। अगर गाड़ी खरीदते समय दिया गया नंबर अब बंद हो चुका है या बदल गया है, तो ओटीपी नहीं आएगा। ऐसे में आप आरसी डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इस स्थिति में पहले पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करना होगा। जरूरत पड़ने पर संबंधित आरटीओ से संपर्क भी किया जा सकता है।डिजिटल व्यवस्था ने न सिर्फ लोगों की परेशानी कम की है, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ाई है। अब आरसी खोने की स्थिति में घबराने के बजाय कुछ मिनट में ऑनलाइन समाधान पाया जा सकता है।